Tuesday, November 17, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान से अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। टीम ने मौके से 15 से अधिक विभिन्न ब्रांडों की करीब 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है।

सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र कुमार धाकड़ ने बताया कि मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर यह दबिश दी गई। आबकारी कंट्रोलर वर्षा उइके के नेतृत्व में 20 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम ने टीला जमालपुरा निवासी आकाश पासवान के घर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर में छिपाकर रखी गई 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

घर से ही चला रहा था अवैध धंधा कंट्रोलर वर्षा उइके के अनुसार, आरोपी आकाश अपने घर से ही अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता था। देर शाम हुई इस अचानक कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और रात करीब साढ़े नौ बजे तक विभाग की जांच जारी रही। फिलहाल आबकारी टीम आरोपी के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर यह पूछताछ कर रही है कि वह इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाता था और किन लोगों को सप्लाई करता था।

Hot this week

भोपाल: महिला को गोली मारने के मामले में कुख्यात मुख्तार मलिक का बेटा यासीन गिरफ्तार

भोपाल। टीलाजमालपुरा इलाके में करीब एक महीने पहले महिला...

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

Topics

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img