Saturday, November 21, 2026
22.1 C
Bhopal

देवास: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, रूप-रंग पसंद न आने की बात कहकर मुकरा आरोपी; गिरफ्तार

देवास। शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने बाद में महिला का रंग-रूप पसंद न आने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता का पूर्व में विवाह हुआ था, लेकिन पांच साल बाद तलाक हो गया। इसी दौरान उसका संपर्क बरोठा क्षेत्र के 35 वर्षीय युवक से हुआ। करीब दो महीने के संपर्क के दौरान युवक ने शादी का भरोसा देकर महिला से संबंध बनाए, लेकिन बाद में मुकर गया।

परेशान होकर महिला ने 181 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। वन स्टॉप सेंटर प्रभारी समीक्षा जैन ने बताया कि शिकायत के बाद पीड़िता को सेंटर में आश्रय देकर उसकी काउंसलिंग की गई। पुलिस में केस दर्ज होने और बयान सहित सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद गुरुवार को महिला को उसकी मां के घर भेज दिया गया।

Hot this week

भोपाल में कीलनदेव टॉवर की 10वीं मंजिल पर लगी आग, आधे घंटे में पाया काबू

भोपाल। शहर के व्यस्ततम बोर्ड ऑफिस चौराहे के ठीक...

20 लाख की एमडी ड्रग्स मामला: मुख्य सप्लायर राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार

हरदा (सिराली)। सिराली थाना पुलिस ने 20 लाख रुपए...

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...

Topics

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img