Saturday, November 21, 2026
26.1 C
Bhopal

विदाई के ऐन वक्त पर बारात में हंगामा, दुल्हन पक्ष ने रोकी विदाई; दूल्हे पर केस दर्ज

शाजापुर | शहर के गैस गोडाउन रोड पर शुक्रवार शाम एक शादी की खुशियां उस वक्त तनाव में बदल गईं, जब विदाई के ठीक पहले दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर विवाद हो गया। हंगामा इतना बढ़ा कि दुल्हन पक्ष ने बेटी को ससुराल भेजने से साफ इनकार कर दिया। शनिवार को उज्जैन में 1500 मेहमानों का रिसेप्शन रखा गया था, लेकिन विवाद के चलते उज्जैन से आया दूल्हा अनुराग यादव परिजनों के साथ शाजापुर में ही रुका हुआ है।

क्या है पूरा मामला? उज्जैन निवासी अनुराग यादव (23) और शाजापुर निवासी योगिता का विवाह शुक्रवार 20 नवंबर को संपन्न हुआ। सभी रस्में शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो गईं, लेकिन शाम करीब 5 बजे विदाई के समय दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो मारपीट तक जा पहुंची।

दोनों पक्षों के अलग-अलग आरोप:

  • दुल्हन पक्ष का आरोप: दुल्हन के चाचा और भाजपा पार्षद सुनील पेंटर का आरोप है कि दूल्हा पक्ष 100 साड़ी और 100 जोड़ी कपड़े या उसके बदले नकद रुपयों की मांग कर रहा था। दुल्हन के पिता की चाय की छोटी गुमटी है, ऐसे में असमर्थता जताने पर वर पक्ष ने गाली-गलौज और मारपीट की।
  • दूल्हा पक्ष की सफाई: दूल्हा पक्ष ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए विवाद की वजह ‘जूता चुराई’ की रस्म को बताया। उनके मुताबिक, दुल्हन के भाई ने नेग में 25 हजार रुपए मांगे थे। 1100 रुपए देने की बात पर वे नहीं माने और विदाई रोक दी।

पुलिस कार्रवाई: कोतवाली थाना प्रभारी नवीन बिलवालिया ने बताया कि दुल्हन पक्ष की शिकायत पर दूल्हा पक्ष के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मारपीट और गाली-गलौज का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शनिवार शाम तक दोनों पक्षों के बीच गतिरोध बना रहा।

Hot this week

अशोका कॉलोनी के ट्यूबवेल में दूषित पानी, निगम ने चस्पा किए चेतावनी के नोटिस

भोपाल। नूर महल स्थित अशोका कॉलोनी (वार्ड-9) में ट्यूबवेल...

पुरानी जेल घाटी पर डिवाइडर से टकराई रेंटल बाइक छात्र की मौत

भोपाल। राजधानी की पुरानी जेल घाटी पर शुक्रवार रात...

भोपाल में कीलनदेव टॉवर की 10वीं मंजिल पर लगी आग, आधे घंटे में पाया काबू

भोपाल। शहर के व्यस्ततम बोर्ड ऑफिस चौराहे के ठीक...

20 लाख की एमडी ड्रग्स मामला: मुख्य सप्लायर राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार

हरदा (सिराली)। सिराली थाना पुलिस ने 20 लाख रुपए...

Topics

अशोका कॉलोनी के ट्यूबवेल में दूषित पानी, निगम ने चस्पा किए चेतावनी के नोटिस

भोपाल। नूर महल स्थित अशोका कॉलोनी (वार्ड-9) में ट्यूबवेल...

पुरानी जेल घाटी पर डिवाइडर से टकराई रेंटल बाइक छात्र की मौत

भोपाल। राजधानी की पुरानी जेल घाटी पर शुक्रवार रात...

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img