Sunday, November 22, 2026
26.1 C
Bhopal

ऐशबाग जनता क्वार्टर मामले में हाईकोर्ट से राहत नहीं: 599 मकानों पर आज चलेगा बुलडोजर

भोपाल। ऐशबाग स्थित जर्जर हो चुके 600 जनता क्वार्टरों को तोड़ने की कार्रवाई पर रोक लगाने से हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है। छुट्टी के दिन यानी रविवार को जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में हुई विशेष सुनवाई के बाद यह स्पष्ट हो गया कि सोमवार से 599 मकानों को तोड़ने का काम तय कार्यक्रम के मुताबिक जारी रहेगा। हालांकि, कोर्ट ने याचिकाकर्ता मोहम्मद हफीज खान के क्वार्टर नंबर 465 को तोड़ने पर बुधवार तक रोक लगाते हुए उन्हें दो दिन की राहत दी है।

दरअसल, आवंटी मोहम्मद हफीज खान ने याचिका दायर कर सोमवार से होने वाली इस कार्रवाई को रोकने की मांग की थी। उनके वकीलों ने आशंका जताई थी कि निर्माण कार्य के दौरान शासन की ओर से दिया जाने वाला किराया काफी कम तय किया जाएगा। इस पर हाउसिंग बोर्ड के वकील ने तर्क दिया कि ये मकान 2016 में ही जर्जर घोषित हो चुके हैं और इनसे जान-माल का खतरा है। किसी एक व्यक्ति की किराए को लेकर आशंका के चलते बाकी 599 मकानों की कार्रवाई नहीं रोकी जा सकती।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने पूरी कार्रवाई पर रोक लगाने से मना कर दिया। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि याचिकाकर्ता और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी कलेक्टर के साथ बैठक कर किराए की राशि तय करें और बुधवार को इसकी जानकारी कोर्ट में पेश करें। तब तक केवल क्वार्टर नंबर 465 को नहीं तोड़ा जाएगा।

Hot this week

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के...

म्यूचुअल फंड निवेश के नाम पर 49.70 लाख की ठगी, पूर्व मैनेजर पर केस दर्ज

ग्वालियर। म्यूचुअल फंड में निवेश कराने का झांसा देकर...

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img