Sunday, November 22, 2026
26.1 C
Bhopal

सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करने पर भड़का युवा कांग्रेस का गुस्सा, मार्क जुकरबर्ग का पुतला फूंका

भोपाल। फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी ‘मेटा’ द्वारा विपक्षी नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाए जाने के खिलाफ युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को बोर्ड ऑफिस चौराहे पर जिला अध्यक्ष अमित खत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कंपनी के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लहराते हुए नारेबाजी की और मेटा पर सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। जिला महासचिव अभय रामभक्त ने कहा कि मेटा एक व्यावसायिक कंपनी है और उसे पूरी तरह निष्पक्ष रहना चाहिए, लेकिन बीते छह महीनों से वह विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि बिना किसी ठोस वजह के मप्र यूथ कांग्रेस के आधिकारिक पेज सहित उनकी खुद की आईडी भी सस्पेंड कर दी गई है।

युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने मेटा प्रबंधन को सभी प्रतिबंधित अकाउंट्स बहाल करने के लिए 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। यदि एक सप्ताह के भीतर कंपनी ने अपनी नीतियों में सुधार कर अकाउंट्स बहाल नहीं किए, तो देशभर में एक साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Hot this week

ऐशबाग जनता क्वार्टर मामले में हाईकोर्ट से राहत नहीं: 599 मकानों पर आज चलेगा बुलडोजर

भोपाल। ऐशबाग स्थित जर्जर हो चुके 600 जनता क्वार्टरों...

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के...

म्यूचुअल फंड निवेश के नाम पर 49.70 लाख की ठगी, पूर्व मैनेजर पर केस दर्ज

ग्वालियर। म्यूचुअल फंड में निवेश कराने का झांसा देकर...

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img