इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं है। आम लोग ‘इंदौर ट्रैफिक साथी’ ऐप के जरिए नियम तोड़ने वालों की सीधे पुलिस से शिकायत कर रहे हैं। ऐप पर मिले सबूतों की जांच के बाद ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर रही है।
घर जाकर दे रहे चालान और समझाइश इस अभियान की खास बात यह है कि पुलिस सिर्फ ऑनलाइन चालान ही नहीं काट रही, बल्कि खुद नियम तोड़ने वाले के घर भी पहुंच रही है। पुलिसकर्मी घर जाकर संबंधित व्यक्ति को चालान की जानकारी देने के साथ-साथ ‘ट्रैफिक साथी’ ऐप के बारे में बता रहे हैं और भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दे रहे हैं। इसके अलावा चालान की सूचना मैसेज और ई-मेल पर भी भेजी जा रही है।
इन मामलों में हो रही कार्रवाई ऐप में जोड़े गए ‘सिविलियन रिपोर्ट’ फीचर के जरिए पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही हैं, जिनकी वरिष्ठ अधिकारी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। लोग मुख्य रूप से इन उल्लंघनों की शिकायत भेज रहे हैं:
- बिना हेलमेट दोपहिया चलाना और सीट बेल्ट न लगाना।
- गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करना।
- रॉन्ग साइड ड्राइविंग और नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करना।
- वाहनों पर फैंसी या गलत नंबर प्लेट लगाना।



