जागरूकता दिवस के उपलक्ष में श्रीमान कलेक्टर विदिशा एवं पुलिस अधीक्षक विदिशा के द्वारा यातायात जागरूकता हैलमेट रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया*रैली का उद्देश्य-:* रैली के द्वारा आम जनमानस को संदेश दिया गया कि हेलमेट पहनने से दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सकता है। वाहन रैली नीमताल से शुरू होकर पुराना अस्पताल , माधवगंज , तिलक चौक बड़ा बाजार , डंडापुरा, गुलाब वाटिका होते हुए विवेकानंद चौराहे पर समाप्त हुई तत्पश्चात विदिशा शहर के विभिन्न चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर यातायात जागरूकता रथ द्वारा प्रचार-प्रसार किया गया साथ ही शाम के समय ट्रैक्टर ट्राली पर रेडियम चिपकाए गए जिससे रात्रि के समय ट्रैक्टर ट्रॉली से होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।




