Thursday, November 5, 2026
17.6 C
Bhopal

15 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

विदिशा जिला पंचायत में पदस्थ एकाउंटेंट मनोज राय शुक्रवार शाम कार्यालय में ही लोकायुक्त टीम के हत्थे चढ़ गए। भोपाल लोकायुक्त की टीम ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त टीम की निरीक्षक रजनी तिवारी ने बताया कि आवेदक रिषिराज जो रोजगार सहायक था, जिसे अनियमितताओं के चलते कलेक्टर ने बर्खास्त कर दिया था, इसके बाद आवेदक न्यायालय की शरण में चला गया और इसी के चलते जिला पंचायत की ओर से जांच रिपोर्ट पेश करना थी। इसी रिपोर्ट को सही करने के लिए एकाउंटेंट मनोज राय ने 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की।शुक्रवार को 15 हजार रुपए देना तय हुआ, रिषिराज ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस में की, लोकायुक्त की टीम ने घेराबंदी करते हुए एकाउंटेंट मनोज राय को दफ्तर से ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रजनी तिवारी ने बताया कि राय के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img