राष्ट्रपति आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान हिंसा में 10 लोग घायल।गुस्साई भीड़ ने पुलिस की बस में आग लगाईश्रीलंका में गहराती आर्थिक समस्या को लेकर लोग सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार की देर रात हजारों लोगों ने राष्ट्रपति गोटाभाया राजपक्षे के निवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई हिंसा में कम से कम 10 लोग घायल हुए, जिसके बाद राष्ट्रपति ने आपातकाल की घोषणा कर दी है।इधर, देश में बिजली बचाने के लिए स्ट्रीट लाइट तक भी बंद रखी जा रही हैं। श्रीलंका की बिजली मंत्री पवित्रा वनियाराची ने गुरुवार को कहा कि स्टेट पावर मोनोपोली ने भी 13 घंटे बिजली कटौती लागू की है, क्योंकि उसके पास जनरेटर के लिए डीजल नहीं है। मंत्री ने कहा कि हमने अधिकारियों को बिजली बचाने में मदद करने के लिए देश भर में स्ट्रीट लाइट बंद करने का निर्देश दिया है।उन्होंने कहा कि दशकों बाद देश में इस तरह की आर्थिक संकट पैदा हुई है, जिसके चलते यहां के प्रमुख मार्केट्स की बिजली कटौती का निराशाजनक फैसला लिया है।




