Wednesday, November 25, 2026
19.1 C
Bhopal

सुहागरात पर पति मानने से किया इनकार, 10 लाख रुपए वसूलने और ब्लैकमेल करने पर पत्नी-ससुर पर FIR

इंदौर। शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुर पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी, 10 लाख रुपए वसूलने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित वकुल विजयवर्गीय की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार रात पत्नी यशस्वी और ससुर संजय विजयवर्गीय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी से पहले भेजा था मैसेज, सुहागरात को पति मानने से किया इनकार पीड़ित वकुल के मुताबिक, उनकी शादी 28 मई 2023 को हुई थी। बारात निकलने से ठीक पहले यशस्वी ने मैसेज भेजकर कहा था कि वह माता-पिता के दबाव में यह शादी कर रही है। शादी के अगले ही दिन उसने वकुल को पति मानने से इनकार कर दिया और कहा कि वह किसी आईएएस-आईपीएस अधिकारी से शादी करना चाहती थी। आरोप है कि लड़की पक्ष ने शादी वाले दिन सामाजिक बदनामी का डर दिखाकर 10 लाख रुपए लिए और शादी का पूरा खर्च भी लड़के वालों से ही उठवाया।

महंगे शौक पूरे न होने पर मायके गई, सोशल मीडिया पर किया बदनाम वकुल का आरोप है कि शादी के बाद पत्नी आईफोन और विदेश घूमने के लिए पैसों की मांग करती थी। करीब दो महीने साथ रहने के बाद विवाद होने पर वह मायके चली गई। इसके बाद पत्नी और उसके परिजनों ने सोशल मीडिया पर निजी फोटो वायरल कर वकुल और उसके माता-पिता को बदनाम किया तथा झूठे दहेज केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने चैट और लेन-देन से जुड़े सबूत जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

सीहोर में एसपी बंगले के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 लोगों पर आरोप

सीहोर। शहर में एसपी बंगले के पास बुधवार शाम...

भोपाल के 55 इलाकों में गुरुवार को 4 से 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 55 इलाकों में गुरुवार को...

पानी समझकर बाथरूम क्लीनर पीने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते पानी समझकर...

Topics

पानी समझकर बाथरूम क्लीनर पीने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते पानी समझकर...

छोला इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर पत्थर से कुचला सिर

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित टिटोड़ी...

विवाद के बाद पत्नी ने की पति की हत्या, साले और भांजे ने जंगल में फेंका शव

भोपाल। परवलिया सड़क थाना क्षेत्र के ग्राम बगोनिया में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img