अपराधियों के खिलाफ पूरे प्रदेश में की गई कार्रवाई के लिए बधाई देता हूं। जितने भी दुराचारी हैं, उन्हें तोड़ने का काम जारी रहेगा, हम छोड़ेंगे नहीं। गरीबों को सताने वाले, खून चूसने वाले, गड़बड़ करने वालों को पूरी तरह से जमींदोज करना है। कार्रवाई सख्ती के साथ जारी रहेगी।
पिछले दिनों इंदौर, रतलाम, जबलपुर, भोपाल, उज्जैन, सिवनी, रीवा और सिंगरौली में अपराधियों के खिलाफ धुंआधार कार्रवाई हुई है, विशेषकर उनके खिलाफ जिन्होंने बेटियों-बहनों के खिलाफ अपराध किया था। ऐसे अपराधियों की आर्थिक कमर भी तोड़ देनी चाहिए। केवल जेल भेजने से काम नहीं चलने वाला।




