Thursday, April 30, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में प्राइवेट स्कूलों में छुट्‌टी जल्दी होगी

भोपाल में दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। दिन में लू का असर भी रहता है। इसके चलते शहर के कई प्राइवेट स्कूलों ने बच्चों की छुट्‌टी करने की टाइमिंग घटा दी है। सेंट जोसफ, मान सरोवर, माउंट फोर्ट समेत कई स्कूल अब दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगे। मंगलवार तक यह स्कूल दोपहर 1.30 बजे तक लग रहे थे, लेकिन बुधवार से एक घंटा पहले ही बच्चों की छुट्‌टी कर दी जाएगी। हालांकि, टीचिंग स्टॉफ की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है।इन स्कूलों की टाइमिंग चेंजसहोदय ग्रुप के सेकेट्री सोजन जोसफ ने बताया, गर्मी बढ़ने की वजह से प्राइवेट स्कूलों में यह फैसला लिया है। स्कूल सुबह साढ़े 7 बजे लगेंगे और छुट्‌टी दोपहर 12.30 बजे तक कर दी जाएगी। सेंट जोसफ कोलार, सेंट जोसफ ईदगाह, होली क्रॉस लांबाखेड़ा, होली फैमिली, सेंट जेवियर, सेंट मेरी, सेंट थैरेसा, कार्बल कॉन्वेंट आदि स्कूल की टाइमिंग चेंज हुई है। सेंट जोसफ स्कूल में दोपहर 12 बजे बच्चों की छुट्‌टी कर दी जाएगी।मानसरोवर स्कूल 12.30 बजे तक लगेगामानसरोवर पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि ठाकरे ने बताया, स्कूल की टाइमिंग बदली गई है। सुबह 7.30 बजे स्कूल लगेगा और दोपहर 12.30 बजे बच्चों की छुट्‌टी कर दी जाएगी।आईएएस पब्लिक स्कूल सुबह साढ़े 8 बजे से लगेगाआईएएस पब्लिक स्कूल रातीबड़ की डायरेक्टर मनीषा कवाठेकर ने बताया, स्कूल सुबह साढ़े 8 बजे लगेगा। छुट्‌टी दोपहर 12 बजे तक की जाएगी।कई स्कूलों की टाइमिंग पहले से कमएसोसिएशन ऑफ अन एडिड प्राइवेट स्कूल के सचिव विनीराज मोदी ने बताया, ज्ञान गंगा इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों की क्लॉस सुबह साढ़े 7 से दोपहर 12.30 बजे से ही लगाई जा रही है। बाकी स्कूल भी गर्मी के चलते फैसला लेंगे।

Hot this week

सूखीसेवनिया गौवंश वध कांड का पर्दाफाश: 72 घंटे में 2 गिरफ्तार, ₹10,000 का इनाम घोषित

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया क्षेत्र में हुई गौवंश वध...

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

Topics

सूखीसेवनिया गौवंश वध कांड का पर्दाफाश: 72 घंटे में 2 गिरफ्तार, ₹10,000 का इनाम घोषित

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया क्षेत्र में हुई गौवंश वध...

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

मुरैना से दबोचे गए साइबर ठग, सोनीपत की महिला से लूटे थे 6.62 लाख रुपये

​सोनीपत पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले एक...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img