Thursday, April 30, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल मंडी, आज के भाव:गेहूं की आवक बढ़ी, पर लुढ़के भाव; कई किसानों ने नहीं बेचा

भोपाल की करोंद मंडी में मंगलवार को गेहूं की आवक बढ़ गई। करीब 13 हजार क्विंटल तक आवक हुई, लेकिन भाव में मंदी रही। प्रति क्विंटल 50 से 100 रुपए तक कम रहे। ऐसे में कई किसानों ने अपना गेहूं व्यापारी को नहीं बेचा और वापस ले गए। व्यापारियों का कहना है कि मंगलवार को आगे से ही भाव कम रहे।मंगलवार को सुबह से ही मंडी में गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पहुंच गईं। कई किसान अच्छे भाव की उम्मीद में पहुंचे, लेकिन मिल और मालवा राज क्वॉलिटी के गेहूं के भाव 2 हजार रुपए तक रहे। इस कारण एक दर्जन से ज्यादा किसानों ने गेहूं नहीं बेचा। अब यह गेहूं वे सरकार को समर्थन मूल्य पर बेचेंगे। सरकार 2015 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य दे रही है। हालांकि, खरीदी केंद्रों पर दूसरे दिन भी किसानों की संख्या काफी कम रही। मंडी व्यापारी संजीव जैन ने बताया, गेहूं की आवक करीब 13 हजार क्विंटल रही। मिल क्वॉलिटी, अन्नपूर्णा, लोकवन, शरबती और मालवा शक्ति के अलग-अलग भाव रहे। गेहूं के भाव में कमी देखी गई।ये रहे गेहूं का भावमिल क्वॉलिटी का गेहूं 1950 से 2000 रुपए, अन्नपूर्णा गेहूं 2000 से 2250 रुपए, लोकवन वैरायटी 2000 से 2250 रुपए, मालवा राज गेहूं 1900 से 1960 रुपए क्विंटल बिका। वहीं, शरबती गेहूं के भाव 3000 से 3500 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे।चने की आवक इतनीमंगलवार को चने की आवक 400 क्विंटल तक रही। देसी और कांटा वैरायटी का चना बिकने पहुंचा। भाव 4700 से 4800 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे।

Hot this week

सूखीसेवनिया गौवंश वध कांड का पर्दाफाश: 72 घंटे में 2 गिरफ्तार, ₹10,000 का इनाम घोषित

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया क्षेत्र में हुई गौवंश वध...

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

Topics

मुरैना से दबोचे गए साइबर ठग, सोनीपत की महिला से लूटे थे 6.62 लाख रुपये

​सोनीपत पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले एक...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img