Friday, November 6, 2026
30.4 C
Bhopal

एप्पल कंपनी का महँगा मोबाईल आईफोन सस्ती कीमत मे दिलाने का प्रलोभन देकर फोन पे के माध्यम से ठगी करने वाले ठग को तलैया पुलिस ने इंदौर से किया गिरफ्तार

आरोपी से ठगी के 5000/-रुपये एक MIS कंपनी का लैपटाप, एक आईफोन किया जप्त

*घटना का विवरण-* थाना तलैया मे दिः-19.10.2021 को फरि.आसिना अहमद पिता मोह अहमद निवासी म.न 07 कमला पार्क के व्दारा एक सस्ता मोबाईल फोन GENEXT INTERNATIONAL PRIVATE LIMITED का विज्ञापन देखकर व्हाटस अप पर अज्ञात मोबाईल धारक से चैट की व फोन पे के माध्यम से 26,999 रुपये-/ का पेमेन्ट लिया इसके उपरांत न तो फरियादिया के पास मोबाईल आया व उससे संपर्क करने पर उसका मोबाईल बंद आया फरियादिया की रिपोर्ट पर थाने पर अप 0 क्र 0-527/2021 धाराः-420 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया। इस अपराध को सुलझाने मे पुलिस उपायुक्त जोन 3 श्री रियाज इकबाल के व्दारा विशेष निर्देश दिये तथा अति.पुलिस उपायुक्त जोन 3 श्री रामस्नेही मिश्रा व सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती बिट्टु शर्मा के मार्ग दर्शन मे साईबर सेल की मदद से अज्ञात आरोपी का नाम पता ट्रेस किया गया, जो कि हर्ष यादव पिता सत्यनारायण यादव निवासी म.न 457 महालक्ष्मी नगर थाना लसुडिया इंदौर का होना पाया गया। आरोपी के विरुद्ध जुर्म धारा 420 भादवि का प्रमाणित पाये जाने से गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से एक लैपटाप,एक मोबाईल फोन आईफोन कंपनी का दो एक्सट्रा सिम तथा 5000/- रुपये लगभग जप्त किये ।उक्त अपराध को सुलझाने मे निम्न अधिकारी/कर्मचारीयो की भूमिका रही है। 1. TI राकेश साहू थाना तलैया भोपाल 2. SI वाय एस माँझी थाना तलैया भोपाल 3. HC-2893 नेपाल सिंह चौहान थाना तलैया भोपाल 4. C-3241 देवल्लन पाण्डेय थाना तलैया भोपाल 5. C-3357 दीपेन्द्र सिंह बघेल थाना तलैया भोपाल 6. HC-1336 मोहन सिंह,C-19 दीपेन्द्र सेंगर, C-310 शिवम (सायबर सेल कार्यालय पुलिस उपायुक्त जोन-03 नगरीय पुलिस भोपाल)।

Hot this week

डॉ. निशांत खरे बने भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन में बड़ा...

निशातपुरा पुलिस का अनूठा उपहार: धनतेरस पर 70 लोगों को वापस मिले उनके खोए हुए मोबाइल

भोपाल: धनतेरस और दीपावली के पवित्र अवसर पर निशातपुरा थाना...

75 साल की बुजुर्ग महिला की घर में हत्या, गहनों के साथ नकली दांत से भी सोना उखाड़ ले गए बदमाश

भोपाल: शहर के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के वाजपेयी नगर...

Topics

डॉ. निशांत खरे बने भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन में बड़ा...

पुरानी रंजिश के चलते छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

​जबलपुर / कुंडम दीपावली मनाने गांव आए एक 19 वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img