Friday, November 6, 2026
30.4 C
Bhopal

अशोका गार्डन पुलिस ने हफ्ते भर के अंदर अडीबाज गैंग का किया खुलासा 3 आरोपी गिरफ्तार

*घटना का विवरण -* दिनाँक 29/03/22 को अशोका गार्डन थानान्तर्गत 80 फिट रोड पर फरियादी सरवरे आजम को डरा धमकाकर दो अज्ञात व्यक्ति फरियादी की मोटर सायकल पर ही बिठाकर रेतघाट फिर खानूगाँव ले गये तथा बंधक बनाकर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरियादी से करीब 50000/- रुपये ऐंठ लिए । इनमें से 25000/- अपने ही साथी अमन के पेटीएम अकाउण्ट में ट्रांसफर कराये और 25000/- रुपये एटीएम से निकलवा कर उससे ले लिये फरियादी एमटेक का छात्र है । फरियादी इतना डर गया था कि पैसे देने के बावजूद उसने किसी से कोई चर्चा नही की । दो दिन बाद उसने अपने दोस्तो को बताया फिर थाना अशोका गार्डन पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 218/22 धारा 386,342,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियो तक पहुंचने हेतु वैज्ञानिक पद्धति से विवेचना कर आरोपी राजा उर्फ अरबाज नि. नवाब कालोनी थाना अशोका गार्डन भोपाल को पकङा उसके पास से अपराध में प्रयुक्त एक अवैध देशी पिस्टल एवं एक कारतूस तथा 4000/- रूपये नगद एवं एक मोबाईल फोन जप्त किया गया । राजा द्वारा अपने अन्य साथियो के नाम बताने पर अमन खान नि. कबीटपुरा थाना टीला जमालपुरा भोपाल को पकड़ा गया । अमन खान के पे-टीएम एकाउण्ट पर ही आरोपियों द्वारा फरियादी से अड़ी डालकर पैसे ट्रांसफर कराये गये थे । जिसने अपने एकाउण्ट से पैसे निकालकर सभी अपराधियों द्वारा आपस में बांट लिये गये थे । अमन खान से मोबाईल फोन और 2500/- रूपये जप्त किये गये । उनके अन्य साथी आदिल बच्चा को भी साजिदा नगर करबला रोड़ से पकड़ा गया, उसके कब्जे से भी एक छुरी एवं 3500/- रूपये तथा मोबाईल फोन जप्त किया गया । आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश हेतु भी पुलिस पार्टी भेजी गई है, जिन्हे शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा । मामले की तहकीकात में आरोपियों से पुलिस को जानकारी मिली कि फरियादी सरवरे आजम बिहार का रहने वाला है तथा वर्तमान में अशोका गार्डन क्षेत्र में रहता है । उसने बिहार के ही किसी लड़के का भोपाल में एडमिशन कराने के लिये करीब 50,000/- रूपये लिये थे जो एडमिशन न होने से वापस नहीं किये थे । परेशान होकर बिहारी युवक द्वारा पैसे वापस कराने हेतु समीर को बोला उसके बाद समीर ने अपने साथी अन्य अपराधियों से चर्चा की राजा और नदीम फरियादी सरवरे आजम को जानते थे इसलिये इन्होने आपस में योजना बनाकर सरवरे आजम का अपहरण कर रेतघाट और खानूगांव ले जाकर दो घंटे तक बंधक बनाकर चाकू छुरी दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर तथा फरियादी को आतंकित करके उससे 50,000/- रूपये वसूल कर, धमकी देकर छोड़ दिया । पकड़े गये सभी अपराधी विभिन्न थाना क्षेत्रो के रिकार्ड शुदा बदमाश है ।

Hot this week

डॉ. निशांत खरे बने भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन में बड़ा...

निशातपुरा पुलिस का अनूठा उपहार: धनतेरस पर 70 लोगों को वापस मिले उनके खोए हुए मोबाइल

भोपाल: धनतेरस और दीपावली के पवित्र अवसर पर निशातपुरा थाना...

75 साल की बुजुर्ग महिला की घर में हत्या, गहनों के साथ नकली दांत से भी सोना उखाड़ ले गए बदमाश

भोपाल: शहर के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के वाजपेयी नगर...

Topics

डॉ. निशांत खरे बने भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन में बड़ा...

पुरानी रंजिश के चलते छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

​जबलपुर / कुंडम दीपावली मनाने गांव आए एक 19 वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img