Sunday, May 3, 2026
32.1 C
Bhopal

हाईस्पीड कार से उत्पात का VIDEO:भोपाल में फटे टायर वाली तेज रफ्तार कार से निकलती रही चिंगारी, दो टायरों पर दौड़ाता रहा चालक

भोपाल में गुरुवार रात एक कार चालक ने जमकर हुड़दंग मचाया। कार के दाईं तरफ के दोनों टायर फटे हुए थे। इसके बाद भी चालक दो टायर पर ही तेज रफ्तार में गाड़ी को सड़क पर दौड़ाता रहा। टायर फटने के कारण लोहे का व्हील सड़क से रगड़ने लगा, जिससे चिंगारियां निकलती रहीं। खतरनाक रूप से जा रही इस कार का वीडियो एक अन्य कार चालक ने पीछा कर बना लिया।फटे टायरों के साथ बेहद तेज रफ्तार से जा रही ये कार रात 2 बजे राजा भोज सेतु पर पलटते-पलटते भी बची। लोग मदद के लिए दौड़े तो कार चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। इसके बाद लोगों ने डायल-100 को कॉल किया। हालांकि एमपी नगर से लेकर तलैया और कोहेफिजा पुलिस ने इस तरह की किसी भी घटना होने से इनकार कर दिया।

पीछा कर बनाया वीडियोराहगीरों की जान से खिलवाड़ करते हुए जा रही इस कार का वीडियो एक कार चालक ने बनाया। इस शख्स ने कमला पार्क से लेकर राजा भोज सेतु और VIP रोड तक फटे टायर वाली कार का पीछा किया। VIP रोड पर भी एक जगह कार टकरा गई और पलटते हुए बची। गाड़ी के नंबर के आधार पर इस कार का एयरपोर्ट रोड निवासी महिला का होना पता चला है। हालांकि इसे एक युवक चला रहा था।

Hot this week

इंदौर: छावनी में नकली ब्रांडेड कपड़ों के बड़े जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के छावनी क्षेत्र में पुलिस ने एक...

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

Topics

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

सगाई तोड़ी तो लड़की के माता-पिता का अपहरण, जूतों की माला पहनाकर पीटा

​सोनकच्छ (देवास): मध्यप्रदेश के देवास जिले में प्रतिशोध और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img