इंदौर में उधार दी रकम के बदले सूदखोरों के बच्चा मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने दो साल पहले बच्चे के इलाज के लिए एक लाख रुपए उधार लिए थे। समय पर ब्याज भी चुकाया, लेकिन बीच में दो महीने किस्त नहीं दे सका, तो सूदखोरों ने ब्याज के साथ पेनल्टी लगाकर चार लाख की मांग कर डाली। परिवार ने जब रुपए देने में असमर्थता जताई तो सूदखोर बदले में बच्चा मांगने लगे। पीड़ित परिवार ने MIG थाना में दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।TI अजय वर्मा ने बताया, गीता सिगले निवासी लाला का बगीचा की शिकायत पर पुलिस ने प्रमोद बामने (टेलर) निवासी अम्बेडकर नगर और बसंत गायकवाड़ उर्फ बबली निवासी महेश बाग कॉलोनी के खिलाफ सूदखोरी के मामले में केस दर्ज किया है। शिकायत में पुलिस को बताया गया कि पीड़िता गीता ने प्रमोद बामने से 30 जनवरी 2020 को 7 रुपए प्रति सैकड़ा ब्याज के हिसाब से 1 लाख रुपए उधार लिए थे।50 हजार के बदले मांग रहा 4 लाखअक्टूबर 2020 तक 50 हजार रुपए नगद के रुपए में अदा किए। 50 हजार रुपए और उसका ब्याज बचा था, लेकिन अब प्रमोद बामने 4 लाख रुपए की मांग कर रहा है। प्रमोद पैसों के लिए बसंत गायकवाड़ (उर्फ बबली) को तकादा करने भेजता है, जो दुकान पर आकर धमकाता है और दुकान व घर पर कब्जा करने की धमकी देता है।




