Sunday, May 3, 2026
26.1 C
Bhopal

दो बच्चों की मां को बंधक बनाकर रेप:घर में अकेली पाकर दोस्त ने किया अगवा

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में दो बच्चों की मां के साथ पड़ोस में रहने वाले उसके दोस्त ने अगवा कर रेप किया। आरोपी उसे तीन दिन तक अपने रूम में बंधक बनाए रखा। किसी तरह महिला उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची। पति को आपबीती बता थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।छोला मंदिर थाना पुलिस के मुताबिक, अटल अयूब नगर में रहने वाली 26 साल की महिला घर में रहती है। उसका पति ड्राइवर है। वह घर में बहुत कम रहता है। पूर्व में महिला मुरली नगर में किराए का रूम लेकर रहती थी। उसके पड़ोस में समीर बेग रहता था। पड़ोसी होने की वजह से महिला से उसकी दोस्ती हो गई। वह उसके कमरे में आने-जाने लगा। इस बीच महिला के पति को समीर की हरकतों पर संदेह हुआ। उसने तुरंत ही मकान बदलकर अटल अयूब नगर में किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहने लगा। इस बीच उसे पता चला कि समीर इस मकान के आस-पास चक्कर काटता रहता है। उसने समीर को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। 28 मार्च को उसने महिला को अगवा कर लिया। वह उसे कैंची छोला में अपने घर लेकर बाइक से पहुंचा। महिला का कहना कि समीर उसे तीन दिन तक अपने मकान में बंधक बनाए रखा। इस दौरान उसने महिला का शारीरिक शोषण किया। 30 मार्च को समीर बाथरूम गया। तभी महिला उसके घर से भागकर अपने घर पहुंची। उसने पति को आपबीती बताई। महिला का कहना है कि वह आरोपी की धमकी से इतनी डरी हुई थी कि थाने में केस दर्ज कराने नहीं पहुंची। इसी बीच बुधवार को आरोपी फिर उससे संपर्क करने का प्रयास किया। इस पर महिला थाने पहुंच गई।

Hot this week

इंदौर: छावनी में नकली ब्रांडेड कपड़ों के बड़े जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के छावनी क्षेत्र में पुलिस ने एक...

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

Topics

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

सगाई तोड़ी तो लड़की के माता-पिता का अपहरण, जूतों की माला पहनाकर पीटा

​सोनकच्छ (देवास): मध्यप्रदेश के देवास जिले में प्रतिशोध और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img