Friday, November 6, 2026
19.1 C
Bhopal

भोपाल में शराब दुकानों के नए पते बने मुसीबत

राजधानी भोपाल में शराब दुकानों के नए पते आम लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। इसे लेकर सुरेंद्र लैंडमार्क मार्केट, अवधपुरी, बरखेड़ा पठानी, खजूरी के बाद अब नारायण नगर-सुरेंद्र पैलेस के लोग भी विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। इसे लेकर वे आंदोलन भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि शराब दुकान ऐसी जगह पर खुल गई, जो रहवासी इलाका है। एम्स और मार्केट करीब है। कई बार शराबी नशे में घरों के दरवाजे खटखटाते हैं। युवतियों से छेड़छाड़ भी करते हैं।1 अप्रैल से शराब दुकानों के नए सिरे से ठेके हुए हैं। इस कारण जिन ठेकेदारों को टेंडर मिला, उन्होंने नई जगह पर दुकान खोल ली। इनमें से कई दुकान रहवासी इलाकों में है। जिसके चलते लोग उनका विरोध जता रहे हैं। सुरेंद्र लैंडमार्क मार्केट में तो पिछले 10 दिन से धरना चल रहा है। वहीं, खजूरी में लोगों ने शराब दुकान के सामने ही रैली निकाली। इसके बाद नारायण नगर और सुरेंद्र पैलेस की महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है।

Hot this week

डॉ. निशांत खरे बने भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन में बड़ा...

निशातपुरा पुलिस का अनूठा उपहार: धनतेरस पर 70 लोगों को वापस मिले उनके खोए हुए मोबाइल

भोपाल: धनतेरस और दीपावली के पवित्र अवसर पर निशातपुरा थाना...

Topics

डॉ. निशांत खरे बने भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन में बड़ा...

पुरानी रंजिश के चलते छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

​जबलपुर / कुंडम दीपावली मनाने गांव आए एक 19 वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img