Tuesday, May 5, 2026
27.6 C
Bhopal

सुशासन के साथ लोक कल्याणकारी राज्य ही रामराज्य का प्रतीक : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रामराज्य की कल्पना अच्छे राज्य के लिए की जाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन और लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना के साथ आत्म-निर्भर भारत का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी गौरवशाली, वैभवशाली और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में लगे हैं। मध्यप्रदेश सरकार का भी संकल्प है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भी रामराज्य की कल्पना को साकार करें। इसके लिए जन-कल्याणकारी योजनाओं के साथ तेज गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही प्रदेश में दुष्टों और दुराचारियों के दलन का काम भी चल रहा है। आज रामनवमी पर यही संकल्प है कि हम सब मिलकर अपने प्रदेश का विकास करें। परहित सरस धरम नहीं भाई….. के आदर्शों का पालन करते हुए सभी लोग मिलकर कल्याण के काम में लगें।राम जी की जय-जय कार से गूँजा परिसरमुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज रामनवमी पर कार्यक्रमों में भागीदारी मुख्यमंत्री निवास से प्रारंभ की। प्रात: मुख्यमंत्री निवास पर कन्याओं के पूजन और कन्या-भोज के साथ पूजा-अर्चना कार्यक्रम हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान और श्रीमती साधना सिंह चौहान ने बालिकाओं को प्रसाद वितरण किया। मुख्यमंत्री निवास पर रामनवमी पर भगवान राम की स्तुति में अनेक भजन गूँजे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भजन भी गाये। इनमें राम नाम सुखदाई……., भजन करो रे भाई, ये जीवन दो दिन का……., भये प्रकट कृपाला…….. और श्री रामचंद्र कृपालु भजमन……… शामिल हैं। भजन प्रस्तुति के बाद आरती हुई। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, अधिकारी-कर्मचारी और श्रद्धालु उपस्थित थे।

Hot this week

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

भोपाल: सावधान! कल 35 इलाकों में गुल रहेगी बत्ती, समय से निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

सुपर कॉरिडोर पर जैन मंदिर में बड़ी चोरी, 10 लाख की चांदी की मूर्तियां पार

​इंदौर। शहर में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाली...

Topics

अशोका गार्डन: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित कैलाश...

बंगाल में भाजपा की जीत विकास की गारंटी: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img