Tuesday, May 5, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में लिफ्ट के नाम पर लूटने वाली लेडी

भोपाल पुलिस ने 21 साल की लेडी लिफ्ट डॉन को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गैंग की लेडी डॉन रात में बस स्टेशन से लेकर रेलवे स्टेशन और सुनसान रास्तों पर मर्दों को लिफ्ट लेने के नाम पर फंसाती थी। एक बार जाल में फंसने के बाद युवक से कैश, गोल्ड और मोबाइल फोन तक छीन लेती थी। वह अपने ब्रॉयफ्रेंड के साथ मिलकर लिफ्ट लेने के बाद उसे अपनी अदाओं में फंसा लेती थी। सुनसान रास्तों पर पहुंचने पर उसकी टीम के लोग गाड़ी को घेर लेते थे। उसके बाद युवक से मारपीट कर उसका वीडियो बना लेते थे। उसका अपहरण से लेकर लूट और ब्लैकमेलिंग तक का खेल चलता था। लड़की भोपाल में ही 100 से ज्यादा लोगों को शिकार बना चुकी है।थाना रातीबड़ को फरियादी अरूण राय नाम के युवक ने अज्ञात लड़की और उसके साथियों द्वारा मारपीट, अपहरण और कार ले जाने की शिकायत की थी। उसने बताया कि भदभदा के पास सेंट्रो कार से जा रहा था। इसी दौरान एक लड़की ने उससे लिफ्ट ली। आगे सुनसान इलाके में पहुंचने पर एक कार ने उसे रोक लिया। लड़कों ने लिफ्ट लेने वाली लड़की से छेड़छाड़ किए जाने के आरोप लगाते हुए मारपीट की। वह उसकी गाडी ले गए। उसका अपहरण करने का प्रयास किया। किसी तरह उसने उसने रातीबड़ पुलिस में शिकायत की।रातीबड़ पुलिस ने शिकायत मिलते ही शहर के सभी थानों को वायरलेस के जरिए घटना के संबंध मे सूचित किया गया । पुलिस की चार्ली, एफआरव्ही, चैकिंग पाईंट, भ्रमण कर रहे पुलिस कर्मियो को देख बदमाश हबीबगंज मस्जिद गोविंदपुरा के पास गाड़ी को लावारिस हालत मे छोड़ कर भाग गए। थाना रातीबड़ पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान थाना श्यामला हिल्स, टीटी नगर, कमला नगर, रातीबड़, कोलार, चूनाभट्टी, हबीबगंज, बागसेवनिया, क्राईम ब्रांच के थाना प्रभारी ने आरोपियों की तलाश शुरू की।जल्द ही नेहरू नगर चौराहे पर अगला शिकार की तलाश में घूम रही लिफ्ट लेडी डॉन की पहचान हो गई। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान नेहरू नगर में रहने वाली 21 साल की अंजली के रूप में हुई। अंजली के पकड़े जाने के बाद पूछताछ में उसके 5 साथियों के बारे में पता चला। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img