Tuesday, May 5, 2026
23.1 C
Bhopal

खरगोन के तार भोपाल से जुड़े:MP में यूपी से लाए 5 पिस्टल और 6 कारतूस के साथ नाबालिग समेत 2 गिरफ्तार; असल आरोपी की तलाश

खरगोन में हुए दंगे के तार कहीं न कहीं भोपाल से जुड़ते देख रहे हैं। 5 पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस के साथ पकड़े गए नाबालिग समेत दो तस्करों से पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच की नींद उड़ी हुई है। खरगोन में रामनवमी पर पथराव के कुछ घंटे पहले ही यह हथियार भोपाल पहुंचे गए थे।तस्करों के तार खरगोन से जुड़ने के बाद से ही भोपाल पुलिस हाई अलर्ट पर है। आरोपियों तक भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम खरीददार बनकर पहुंच सकी। इन्हें एक पिस्टल के बदले 32 हजार रुपए मिलने थे। क्राइम ब्रांच के सूत्रों की माने तो यह हथियार खरगोन तक पहुंचाए जाने की कोशिश थी। ऐसे में पुलिस अब असल खरीददार की तलाश में जुट गई है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद से ही खरीददार अंडर ग्राउंड हो गए हैं।क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे मिसरोद के 11 मील ब्रिज के पास घेराबंदी कर दो युवकों को हिरासत में लिया। इसमें एक नाबालिग निकला, जबकि दूसरे की पहचान अमन जैन के रूप में हुई। दोनों इटारसी के रहने वाले बताए जाते हैं। आरोपियों के पास से पुलिस को मौके से 5 पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस सहित कार बरामद की गई है। आरोपियों ने बताया कि वे यहां झांसी से यह हथियार पहुंचाने आए थे।उन्होंने 20-20 हजार रुपए में यूपी से खरीदे थे। उन्हें भोपाल में यह हथियार दो लोगों को 32-32 हजार रुपए में बेचना था। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में तस्करों के तार खरगोन से जुड़ गए हैं। एक टीम खरगोन के लिए रवाना हो गई है। पुलिस की माने तो नाबालिग ही इस तस्कारी का मुख्य किरदार है। पुलिस उसके माध्यम से ही आरोपियों तक पहुंचने के लिए जाल बना रही है।डीलर बनकर हथियार खरीदेक्राइम ब्रांच तस्करों तक डीलर बनकर पहुंच पाई। लोकल इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने जाल बनाते हुए खुद ही खरीददार बने। टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले आरोपियों के पास हथियार होने की पुष्टि की। पुष्टि होते ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया।असली डीलर की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांचक्राइम ब्रांच अब आरोपियों के जरिए असली डीलर की तलाश में जुट गई है। मामले में खरगोन से तार जुड़ने के बाद से ही क्राइम ब्रांच की टीम इसमें खासी एहतियात बरत रही है। पुलिस को आशंका है कि जब्त हथियार कहीं यह दंगे में उपयोग तो नहीं होने वाले थे।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img