Wednesday, May 6, 2026
23.1 C
Bhopal

प्रगति पेट्रोल पंप पर हादसा:जीजी फ्लाईओवरक्रेन का लीवर लॉक हुआ तो 30 फीट नीचे जा गिरी ढाई क्विंटल वजनी शटरिंग

प्रगति पेट्रोल पंप के सामने निर्माणाधीन जीजी फ्लाईओवर की ढाई क्विंटल वजनी शटरिंग करीब 30 फीट ऊंचाई से सर्विस रोड पर जा गिरी। हादसे से पहले गर्डर बिछाने के लिए लगाई जा रही लोहे की शटरिंग को क्रेन की मदद से इतनी ऊंचाई तक उठाया गया था। ऑपरेटर ने शटरिंग को जैसे ही इस ऊंचाई पर पहुंचाया, तभी क्रेन का लीवर लॉक हो गया। इससे वह शटरिंग को दिशा नहीं दे पाया और अनियंत्रित हुई क्रेन ज्यादा वजन के कारण पलट गई।यह हादसा सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शी अर्पित जैन ने बताया कि उस वक्त मैं सर्विस रोड से गुजरा ही था। तभी तेज आवाज सुनाई दी। पीछे देखा तो शटरिंग शिवाजी नगर सर्विस रोड पर गिरी थी। यहीं पर खाली सांची बूथ है, जिस पर शटरिंग का कुछ हिस्सा गिरा था। गनीमत ये रही कि क्रेन पर शटरिंग का वजन सर्विस रोड तरफ था। यदि मेन रोड की ओर होता तो पूरी शटरिंग दूसरी तरफ गिरती और कई लोग जख्मी हो जाते।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img