Wednesday, May 6, 2026
32.1 C
Bhopal

हमीदिया और एम्स में इलाज के लिए बढे़गा वेटिंग टाइम

कोरोना के संकट से दो साल जूझने के बाद अब राजधानी के दो बडे़ अस्पतालों के डॉक्टर समर वेकेशन पर दो महीने की छुटि्टयों पर जाएंगे। गांधी मेडिकल कॉलेज और एम्स में अब अगले दो महीनों तक आधे डॉक्टर ही ड्यूटी पर रहेंगे ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। हमीदिया, सुल्तानिया, टीबी अस्पताल में 1 मई से आधे डॉक्टर गर्मी की छुट्टियों पर जा रहे हैं वहीं बाकी डॉक्टर 1 जून से 30 जून तक छुट्टी पर रहेंगे।गर्मियों में मरीजों की तकलीफ बढ़ाएंगी छुट्टियां हमीदिया, सुल्तानिया अस्पताल, रीजनल रेस्पिरेटरी इंस्टीट्यूट आधे डॉक्टर समर लीव पर होने की वजह से ओपीडी पेशेंट्स से लेकर सर्जरी के लिए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऑपरेशन के लिए मरीजों की वेटिंग हो सकती है, सोमवार को गांधी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के आदेश जारी किए हैं।दो सालों से लगातार ड्यूटी कर रहे हैं डॉक्टर चिकित्सा संस्थानों में हर साल गर्मियों की छुट्‌टियों में डॉक्टरों को एक महीने की समर वेकेशन लीव मिलती है। लेकिन कोरोना संकट के चलते दो सालों से डॉक्टर और अस्पतालों के कर्मचारी लगातार ड्यूटी करते आ रहे हैं। जनवरी में तीसरी लहर गुजरने के बाद अब कोरोना की स्थिति कंट्रोल में आने के बाद डॉक्टरों को विंटर वेकेशन लीव मिलेगी।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img