Monday, September 7, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल में फिर टाइगर-तेंदुए की दहशत:वाल्मी पहाड़ी पर मूवमेंट, गाय के शिकार की कोशिश; 3 महीने में छह बार दिख चुके जानवर

राजधानी भोपाल में एक बार फिर टाइगर और तेंदुए के मूवमेंट से दहशत है। भूमि एवं जल प्रबंध संस्थान (वाल्मी) की पहाड़ी और आसपास के एरिए में पिछले 5 दिन से मूवमेंट देखने में आया है। एक गाय के शिकार की कोशिश भी की है। इसके चलते वन विभाग सर्चिंग कर रहा है। वाल्मी समेत आसपास के कुछ स्पॉट पर लगे कैमरों की मदद से जानवर की पहचान की जा रही है। भोपाल के आसपास पिछले 3 महीने में टाइगर-तेंदुए का छह बार मूवमेंट देखने में आ चुका है।राजधानी के आसपास घना जंगल है। जहां करीब 22 टाइगर का मूवमेंट है। कोलार, कलियासोत, वाल्मी, होशंगाबाद रोड, भानपुरा, बैरसिया आदि इलाकों में टाइगर है। यहां अक्सर मूवमेंट देखने को मिला है। इसके अलावा तेंदुओं का मूवमेंट भी रहता है। अच्छी बात ये है कि जानवरों की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई।शहर के बीचोंबीच होता है मूवमेंटभोज यूनिवर्सिटी चूना भट्‌टी और सर्व-धर्म पुल (कोलार रोड) के बीच है। इसके बीचोंबीच से कलियासोत नदी गुजरी है। वहीं, पीछे वाल्मी की पहाड़ी है। केरवा क्षेत्र भी कुछ दूर ही है। केरवा और कलियासोत का इलाका बाघ का एरिया है। इसलिए यहां अक्सर इनका मूवमेंट रहता है। इसके अलावा तेंदुए भी घूमते हैं। वन विभाग के एसडीओ आरएस भदौरिया ने बताया, वाल्मी एरिये में सर्चिंग करते हैं। नदी के रास्ते से जानवर घूमते हैं। वन विभाग लगातार सर्चिंग करता है।

Hot this week

हयात पैलेस होटल में फ्रेशर्स पार्टी के दौरान हंगामा, आईडी चेक करने को लेकर हुआ विवाद

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन स्थित होटल हयात पैलेस में...

स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; मैनेजर और 7 ग्राहक गिरफ्तार

​ग्वालियर के गोविंदपुरी इलाके में चल रहे अवैध धंधे...

Topics

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

ईदगाह हिल्स में धारण अधिकार पट्टे के लिए लगा कैंप, मिले 30 आवेदन

​भोपाल। शहर के ईदगाह हिल्स स्थित खसरा नंबर-20, 21...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img