Saturday, September 5, 2026
23.1 C
Bhopal

महावीर जयंती, हनुमान जयंती, ईस्टर, रमजान के त्यौहार को देखते हुए भोपाल पुलिस द्वारा त्योहारों को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है

सभी कार्यक्रम, जुलूस जो सार्वजनिक स्थल पर होना है वो व्यवस्थित एवं परंपरागत रूप से पुलिस प्रशासन की अनुमति एवं शर्तों के साथ संपन्न होंगे। सभी कार्यक्रम में आवश्यकतानुसार मजबूत पुलिस व्यवस्था भारी बल के साथ लगाई गई है।इन सभी त्यौहार के लिए हर समाज के सहायक एवं महत्वपूर्ण लोगों से आरक्षक से लेकर एसपी तक के अधिकारी द्वारा शांति कमेटी के मेम्बरों की मीटिंग हर मोहल्ले में ली जा रही है। देखने में आ रहा है कि कुछ असामाजिक तत्व जो अलग-अलग समुदाय से हैं, सोशल मीडिया में अफवाह एवं भड़काऊ संदेश पोस्ट कर रहे हैं। इनको गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए, दो समुदाय के दो अलग-अलग व्यक्तियों के ऊपर मंगलवारा थाना में आईपीसी की धारा 153A के तहत अपराध दर्ज किया गया है।सोशल मीडिया पर और भी मैसेज डालने वाले एवं फाॅरवर्ड करने वालों के ऊपर पुलिस नजर रखे हुए हैं यदि कोई संलिप्त पाया जाता है तो उनके ऊपर भी कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। दो व्यक्तियों के ऊपर धारा 108 सीआरपीसी व करीब 15 लोगों के ऊपर धारा 110 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर भविष्य में कोई अशांति फैलाने वाले काम को रोकने के लिए बाउंड ओवर भी किया जा चुका है।बीट आरक्षक से लेकर कमिश्नर रैंक के अधिकारी तक समाज के हर दर्जे के लोगों के साथ निरंतर संवाद बनाए हुए हैं अगर किसी के मन में कोई शंका या कोई सूचना हो तो उसको सोशल मीडिया पर डालने की जगह पुलिस थाने या पुलिस अधिकारियों को रिपोर्ट करें। इस संबंध में कोई अफवाह ना फैलाएं।भोपाल में हर समाज के त्यौहार खुशी के साथ सब मिलकर मनाते आ रहे हैं एवं सबसे अपील है कि आगे भी शांति और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Hot this week

लोन का झांसा देकर गिरफ्तारी का डर दिखाया, महिला से ठगे 4 लाख रुपए

​ग्वालियर: झांसी रोड थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...

Topics

लोन का झांसा देकर गिरफ्तारी का डर दिखाया, महिला से ठगे 4 लाख रुपए

​ग्वालियर: झांसी रोड थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...

मेट्रो निर्माण: सड़क पर मिट्टी फैलाने पर 10 हजार का जुर्माना

​मेट्रो निर्माण के दौरान सड़क पर मिट्टी फैलाकर कीचड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img