Sunday, November 8, 2026
18.7 C
Bhopal

भोपाल के बंटी-बबली ने इंदौर में की ठगी:2 लाख में बेच दी किराए की कार, गेहूं-शकर कारखाने दिखाकर पुणे और नागपुर के व्यापारियों से भी की धोखाधड़ी

एमआईजी पुलिस ने एक महिला को पकड़ा है। उसने अपने ही दोस्त से धोखाधड़ी कर किराए के एग्रीमेंट पर कार किसी और को बेच दी थी। महिला व उसके पति के बारे में पुलिस ने जब जानकारी निकाली तो पता चला कि दोनों भोपाल में बंटी और बबली के नाम से फेमस है। व्यापारिक सौदों को लेकर भी कई व्यापारी उनकी शिकायत कर चुकी है। दोनों के खिलाफ भोपाल के जहांगीराबाद थाने में भी शिकायतें दर्ज हैं।TI अजय वर्मा ने बताया कि इंदौर में निजी कंपनी में काम करने वाले सागर विश्वकर्मा की शिकायत पर उसकी दोस्त रश्मि राठौर को पकड़ा था। रश्मि ने 20 हजार रुपए महीना किराए की बात कर सागर की कार को भोपाल में दो लाख रुपए में बेच दिया था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो सामने आया कि वह पहले भोपाल के कोहेफिजा में रहती थी। उसने अनस सिद्दकी नाम के व्यक्ति से शादी कर ली। दोनों लोगों के साथ ठगी करने लगे। अनस अभी इस मामले में फरार है।पुणे और नागपुर के व्यापारियों के साथ भी की ठगीएसआई राम शाक्य ने रश्मि के मोबाइल नंबर और खातों की डिटेल निकाली। जिसमें जानकारी लगी कि उसने और उसके पति अनस ने पुणे और नागपुर के व्यापारियों से भी ठगी की है। नागपुर में मोहन नाम के ब्रोकर को झांसे में लेकर रश्मि ने दो व्यापारियों से आठ और छह लाख की ठगी की। इसमें पुणे की कंपनी ने अपना खाता ब्लॉक कर दिया था। लेकिन कुछ रुपए रश्मि ने अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे। मामले में भोपाल की दो मिलों में सीधे बातचीत बताकर रश्मि ने ठगी की थी। जिसमें जहांगीराबाद थाने में मामले की शिकायत पहुंची है।

Hot this week

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...

Topics

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img