Friday, September 4, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में बिजलीकर्मी करेंगे भजन-कीर्तन

राजधानी भोपाल के संविदा बिजलीकर्मी मांगें पूरी नहीं होने पर अब अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे। वे 26 अप्रैल को ऊर्जा मंत्री प्रद्धुमन सिंह तोमर के बंगले पर भजन-कीर्तन कर थाली बजाएंगे। संविदा नीति संशोधन की मांग को लेकर वे यह कदम उठाएंगे।मध्यप्रदेश यूनाइटेड फोरम के संविदा प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग भोपाल में हुई। इसमें सभी पदाधिकारियों ने 26 अप्रैल को मंत्री के बंगले पर भजन-कीर्तन और थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। संगठन के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र श्रीवास्तव ने बताया, पिछले 10 महीने से संगठन द्वारा ऊर्जा मंत्री को लगातार पत्राचार किया जा रहा है। फरवरी में मंत्री के बंगले पर ज्ञापन भी दिया गया। वहीं, प्रदेश के हर जिले में स्पीड पोस्ट के माध्यम से मंत्री का ध्यानाकर्षण किया गया। सांसद-विधायकों को भी ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। जिसमें संविदा नीति संशोधन की मांग की गई।मंत्री हर बार आश्वासन देते हैं, पर मांगें पूरी नहीं हुईसंगठन के संयोजक बीकेएस परिहार ने बताया, ऊर्जा मंत्री हर बार आश्वासन दे देते हैं लेकिन आज तक उनका आश्वासन पूरा नहीं हुआ। कार्यकारिणी ने तय किया है कि प्रदेश के समस्त जिलों से सीमित संख्या में 200 विद्युत संविदा अधिकारी-कर्मचारी मंत्री के बंगले पर आकर भजन-कीर्तन थाली बजाकर ध्यानाकर्षण करेंगे। संविदा नीति में संशोधन न होने की स्थिति में बिजली कंपनियों में लागू मार्च माह से महंगाई भत्ता 11% का लाभ 6 हजार बिजली संविदा अधिकारी कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा है।

Hot this week

ऑटो-बाइक भिड़ंत के बाद सड़क पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट

​भोपाल। शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित 80...

राशन वितरण में 62 लाख का घोटाला, 7 दुकानों के संचालकों पर FIR के आदेश

​टीकमगढ़ जिले में गरीबों के हक के राशन में...

साढ़े पांच करोड़ की धोखाधड़ी, महाराष्ट्र के व्यापारी पर FIR

​इंदौर क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र के अकोला निवासी एक...

भोपाल: कोहेफिजा के साजिदा नगर में उत्पात मचाने वाले बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

​राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित साजिदा नगर में...

Topics

ऑटो-बाइक भिड़ंत के बाद सड़क पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट

​भोपाल। शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित 80...

साढ़े पांच करोड़ की धोखाधड़ी, महाराष्ट्र के व्यापारी पर FIR

​इंदौर क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र के अकोला निवासी एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img