Wednesday, September 2, 2026
24.1 C
Bhopal

भाजपा विधायक रहे बृजेश प्रजापति के घर पर चलेगा बुलडोजर:बांदा में तीन मंजिला घर गिराने के लिए नोटिस जारी, स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा में हुए थे शामिल

बांदा से बड़ी खबर सामने आई है। तिंदवारी सीट से बीजेपी विधायक रहे बृजेश प्रजापति के तीन मंजिला मकान पर बुलडोजर चलना तय हो गया है। बांदा विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अवैध ढंग से बनाई गई इमारत को लेकर नोटिस जारी किया था। लेकिन पूर्व विधायक जमीन का कोई भी डॉक्यूमेंट और नक्शा नहीं दिखा सके। ऐसे में अफसरों ने घर पर बुलडोजर चलाने का आदेश दिया है।बता दें कि विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रहे बृजेश कुमार प्रजापति पार्टी छोड़ स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा में शामिल हो गए थे। सपा ने उन्हें तिंदवारी से टिकट देकर चुनाव लड़ाया था, लेकिन वह हार गए थे।24 मार्च को जारी किया था नोटिसजारी गांव के रहने वाले पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति का बिजलीखेड़ा में तीन मंजिला भवन है। बीडीए ने 24 मार्च को उन्हें नोटिस जारी किया था, जिसमें गलत ढंग से भवन बनाने की बात कही थी। 15 दिन का समय देते हुए बिजलीखेड़ा में बने तीन मंजिला भवन से संबंधित सभी कागजात और मानचित्र तलब किए थे। पूर्व विधायक के अधिवक्ता की ओर से इसके लिए समय मांगा गया था। विकास प्राधिकरण ने पहले सात अप्रैल तक का समय दिया था। अनुरोध के बाद 16 और फिर 18 अप्रैल तक की मोहलत दी।

Hot this week

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

Topics

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img