Wednesday, September 2, 2026
24.1 C
Bhopal

UP: शाहजहांपुर में पति ने पत्नी का सिर सिलबट्टे से कूचा

शाहजहांपुर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। संतान की जिद करने पर पति ने पत्नी की सिलबट्‌टे से सिर कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही पुलिस को फोन करके मामले की जानकारी दी। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। उसने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पति ने सब राज उगल दिया। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पत्नी संतान चाहती थी, लेकिन पति इसके लिए तैयार नहीं था। इसको लेकर दोनों में विवाद हुआ।की थी दूसरी शादीदरअसल, करीब 19 साल पहले थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव चौहानापुर निवासी हरिकांत त्रिपाठी की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उसकी दो संतान हैं। बच्चों की देखरेख के लिए 2003 में हरिकांत ने पंजाब के फरीदाबाद की रहने वाली पिंकी से कोर्ट मैरिज की थी। हरिकांत के पहले से ही दो बच्चे थे, इसलिए उसने पिंकी से तीसरी संतान के लिए मना कर दिया।

Hot this week

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

Topics

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img