Wednesday, September 2, 2026
24.1 C
Bhopal

2 लाख रुपए में रिश्ते के खून का सौदा:प्रयागराज में जमीन विवाद में बड़े भाई ने प्रॉपर्टी डीलर की कराई थी हत्या; 10 हजार दिया था एडवांस

प्रयागराज में तीन दिन पहले हुए प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसके बड़े भाई ने ही कराई थी। उसने भाड़े पर हत्यारे बुलाए थे। 2 लाख रुपए में हत्या का सौदा तय हुआ था। हत्या के लिए 10 हजार रुपए एडवांस भी दिए गए थे।पुलिस ने मृतक के बड़े भाई और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मृतक की बाइक, मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल फावड़ा बरामद किया है।जामुन के पेड़ के नीचे मिला था शवफाफामऊ थाना क्षेत्र के बारी नया का पूरा गांव में रहने वाले रामबाबू पटेल (55) का शव 16 अप्रैल को मिला था। वह 15 अप्रैल दोपहर को मलाक चतुरी गांव के लिए निकले थे। परिजनों ने बताया कि देर शाम से उनका मोबाइल फोन बंद था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। शनिवार सुबह सोरांव थाना क्षेत्र के सराय बाहर उर्फ बृसिंहपुर गांव के पास एक सुनसान जगह पर जामुन के पेड़ के नीचे ईंट-पत्थर से सिर कुचली लाश मिली थी।

Hot this week

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

Topics

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img