Sunday, November 8, 2026
30.3 C
Bhopal

जनोन्मुखी पुलिस कार्य में पिछड़े हुए थाने भी अग्रिणी भूमिका निभा रहे

विगत 3 माह से चल रहे फीडबैक के माध्यम से थानों को रैंकिंग देने की व्यवस्था लागू की गई है, जिसके लिए थाने आने वाले आगंतुकों से फीडबैक लिए जाने की व्यवस्था की गई है, जिसमें उनसे थाने में उनके साथ हुए व्यवहार एवं उनकी समस्या की सुनवाई तथा संतुष्टि के संबंध में पूछा जाकर थानों को रैंकिंग दी गई है। जनोन्मुखी पुलिस कार्यप्रणाली के अंतर्गत पुलिस उत्तरदायित्व बढ़ाने हेतु तथा जनता की अपेक्षओं पर बेहतर प्रदर्शन करने हेतु पुलिस आयुक्त प्रणाली के अंतर्गत यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। माह अप्रैल के प्रथम पक्ष में थाना चूनाभट्टी_प्रथम, थाना श्यामलाहिल्स द्वितीय तथा थाना शाहापुरा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है ज्ञात हो कि थाना शाहपुरा जो हमेशा रैंकिंग में पिछड़े थानों में आता था अपनी कार्य शैली में सुधार कर टॉप तीन थानों में शामिल हुआ एवं रैंकिंग में अंतिम स्थान पर क्रमशः तीन थाने थाना जहांगीराबाद थाना महिला एवं थाना गौतमनगर रहे। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले थानों के थाना प्रभारियों को क्रमशः नगद पुरुस्कार 1000/-, 750/- एवं 500/-रुकी राशि से पुरुस्कृत किया गया है। इसके अतिरिक्त रैंकिंग में अंतिम स्थान पाने वाले थानों के जोनल उपायुक्तों को निर्देश दिये कि उनके अंतर्गत आने वाले थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा एवं परीक्षण कर थानों में सुधार कराने का प्रयास करें। यह व्यवस्था केंद्रीयकृत रूप से पुलिस आयुक्त नगरीय कार्यालय में लगातार जारी रहेगी जिसमें पाक्षिक रूप से थानों को रैंकिंग दी जाएगी।

Hot this week

भोपाल से लौट रहे युवक को डंपर ने रौंदा, मौत; चचेरा भाई घायल

भोपाल। राजधानी घूमकर अपने गांव लौट रहे एक 18...

बुजुर्ग महिला की लूट के बाद गला घोंटकर हत्या, संदेही मां-बेटा हिरासत में

भोपाल। शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के वाजपेयी नगर में 75...

Topics

भोपाल से लौट रहे युवक को डंपर ने रौंदा, मौत; चचेरा भाई घायल

भोपाल। राजधानी घूमकर अपने गांव लौट रहे एक 18...

बुजुर्ग महिला की लूट के बाद गला घोंटकर हत्या, संदेही मां-बेटा हिरासत में

भोपाल। शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के वाजपेयी नगर में 75...

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img