Sunday, November 8, 2026
24.3 C
Bhopal

परिवहन आयुक्त का पीए हिरासत में

ग्वालियर पुलिस के हाथ आखिरकार परिवहन आयुक्त के पीए सत्यप्रकाश आ गया है। पुलिस ने पीए को हिरासत में लेकर 3 घंटे पूछताछ की है। इस दौरान कई राज उसने उगले हैं। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह और परिवहन आयुक्त मुकेश जैन की झूठी शिकायतों के संबंध में पीए सत्यप्रकाश का कहना है कि शिकायतें करने वाला उनका ड्राइवर है।यह सिर्फ इत्तेफाक है। इसके अलावा उससे मेरा कुछ लेना देना नहीं है। हां उसने कुछ नाम और जानकारियां जरुर पुलिस को दी हैं। जिनके आधार पर आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ने फिलहाल पीए को नोटिस देकर जाने दिया है।यह था पूरा मामलाकुछ समय पहले परिवहन मंत्री गोविंद िसंह और परिवहन आयुक्त मुकेश जैन के खिलाफ टोल नाकों से 50 करोड़ रुपए की अवैध वसूली और उपचुनाव में उसके उपयोग की शिकायत मुख्यमंत्री, लोकायुक्त, सीबीआई व हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को की गई थीं। शिकायत स्पीड पोस्ट से एक पत्रकार धर्मवीर कुशवाह के नाम से की गई थीं। स्पीड पोस्ट करते समय उनका मोबाइल नंबर भी लिखा था। जब स्पीड पोस्ट भेजने के मैसेज उनके मोबाइल पर आए तो पत्रकार कुशवाह अलर्ट हो गए। उन्होंने तत्काल पोस्ट ऑफिस पहुंचकर मामले का पता किया तो यह झूठी शिकायतों के खेल का पता लगा। उन्होंने क्राइम ब्रांच में मामले की शिकायत की। जब पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से साफ हुआ कि शिकायत करने वाला परिवहन आयुक्त के पीए सत्यप्रकाश शर्मा का ड्राइवर अजय सालुंके था। इसके बाद अजय को हिरासत में लिया तो उसने पीए के नाम का खुलासा किया था। करीब दस दिन पहले पुलिस ने पीए के नाम काे भी जांच के बाद एफआईआर में जोड़ दिया था। तभी से पीए की तलाश थी।अचानक क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंच गया पीए- मंगलवार शाम को अचानक पीए सत्यप्रकाश क्राइम ब्रांच थाने पहुंच गया। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर तीन घंटे की कड़ी पूछताछ की है। तीन घंटे में उससे हर वो सवाल किया गया है तो पुलिस जानना चाहती थी। सत्यप्रकाश ने कहा है शिकायत उनके ड्राइवर अजय ने की है, लेकिन उसने नहीं करवाई है। इन शिकायतों के पीछे उन्होंने कुछ नाम लिए हैं। पुलिस ने इन नामों को जांच में ले लिया है। तीन घंटे की पूछताछ के बाद पीए को नोटिस देकर जाने दिया गया है।

https://newscrimefile.com/general/satya-prakash-sharma-farar-abhitak-1/

Hot this week

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ की महालक्ष्मी पूजा

मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में दीपावली...

धनतेरस पर दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में हाथ की सफाई: ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने उड़ाए 9 लाख के जेवर

माढ़ोताल: त्योहार की गहमागहमी के बीच आईटीआई चुंगीनाका स्थित...

मां की देखभाल को लेकर विवाद: छोटे भाई ने बड़े भाई को लाठी से पीटा, मौत के बाद कमरे में गाड़ा शव

भीकनगांव (खरगोन)। जिले के शंकरखेड़ी गांव में कैंसर पीड़ित...

Topics

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ की महालक्ष्मी पूजा

मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में दीपावली...

भोपाल से लौट रहे युवक को डंपर ने रौंदा, मौत; चचेरा भाई घायल

भोपाल। राजधानी घूमकर अपने गांव लौट रहे एक 18...

बुजुर्ग महिला की लूट के बाद गला घोंटकर हत्या, संदेही मां-बेटा हिरासत में

भोपाल। शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के वाजपेयी नगर में 75...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img