Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

पैसे ट्रांसफर करा कर रफूचक्कर होने वाले भगोडे को सायबर क्राइम पुलिस ने तकनीकी जांच के माध्यम से पकडा, नगद पैसे देने का बोलकर हो जाता था फरार

 आरोपी द्वारा एम.पी. ऑनलाईन/ कियोस्क संचालकों को बनाया जाता था निशाना ।  कियोस्क सेंटर संचालकों से नगद पैसा देने का विश्वास देकर खाते में पैसा ट्रांसफर कराकर भाग जाता था ।  जिस होटल में आरोपी निवास करता था उस होटल के खाते में पैसा ट्रांसफर कराकर बाकी पैसे होटल से नगद लेकर फरार हो जाता था ।  पैसा ट्रांसफर कराकर ई-मेल के द्वारा प्रिंट निकलवाने हेतु मेल भेजा करता था ।  एम.पी.ऑनलाईन संचालक जैसे ही प्रिंट निकालने में व्यस्त होता था, वैसे ही समय देखकर भाग जाना ।  अभी तक भोपाल शहर मे 6 वारदात को दे चुका है अंजाम ।  थाना पिपलानी मे भी थी शिकायत जिस पर सायबर क्राइम के सहयोग से हुई कायमी। भोपाल:- दिनांक 04 मई 2022 – वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त (DCP) अपराध – श्री अमित कुमार, अति. पुलिस उपायुक्त (Add. DCP) अपराध श्री शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) सायबर श्री अक्षय चौधरी के नेत्रत्व मे सायबर क्राइम ब्रान्च जिला भोपाल की टीम द्वारा नगद पैसा देने का विश्वास देकर एम.पी. ऑनलाईन के माध्यम से खाते में पैसा ट्रांसफर कराकर ठगी करने वाले ठग को गिरफ्तार किया है । *घटनाक्रम:-* आवेदक रजत कुमार जैन पिता सनत कुमार जैन नि. शॉप नं. 1, पीपल चौराहा, करोंद, भोपाल(म.प्र.) ने शिकायत आवेदन क्रं.- एल सी-1058/2022 दिनांक 23/04/2022 सायबर क्राईम भोपाल में प्रस्तुत किया जिसमें बताया कि आवेदक की शॉप से ऑनलाईन पैसे ट्रांसफर कराकर व ई-मेल के माध्यम से मेल भेजकर प्रिंट निकलवाने में उलझाकर 10000 रूपये की ठगी की गई है। खाता एवं ई-मेल आई-डी के उपयोगकर्ताओं के विरुध्द अपराध क्रमांक 68/22 धारा 420 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। *तरीका वारदात:-* आरोपी सबसे पहले ऐसी कियोस्क तथा एम.पी.ऑनलाईन की दुकानों का चुनाव करता था जिस पर सीसीटीवी कैमरा न लगा हो तथा उस दुकान पर फोटोकॉपी होती हो । आरोपी संचालक को नगद पैसा देने का झाँसा देकर, संचालक के खाते से रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा लेता था । फिर संचालक को ई-मेल पर अथवा फोटोकॉपी के लिये कुछ दस्तावेज देकर फोटोकॉपी में उलझा देता था । जैसे ही संचालक फोटोकॉपी करने में व्यस्त होता था, आरोपी फरार हो जाता था । आरोपी इस तरह के अपराध में माहिर है । *पुलिस कार्यवाही:-* सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात् त्वरित कार्यवाही कर तकनीकी एनालिसिस के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के माध्यम से भोपाल से आरोपी को गिरफ्तार कर 01 मोबाईल फोन, 04 सिमों को जप्त किया गया हैं । आरोपी द्वारा घटना में प्रयोग किये गये बैंक खातों के बारे में विवेचना जारी है । *पुलिस टीम:-* उनि रमन शर्मा, आर. प्रशांत शर्मा, आर. शिवम् निलौसे, आर. सुरेन्द्र कुमार, आर. हरीश पटेल, आर. रूपेश पटेल, आर. उदित दंडोतिया, आर. रविन्द्र सिंह रघुवंशी, म.आर पूजा सिंह। *गिरफ्तार आरोपी का विवरण-* क्र. नाम पता शिक्षा जाहिरा व्यवसाय आपराधिक रिकार्ड 1 शुभम् महावर उम्र 29 साल निवासी- राघौगढ, गुना (म.प्र.) ग्रेज्युएट ऑनलाईन के माध्यम अपने खाते में पैसा ट्रांसफर कराकर बिना पैसे दिये फरार होना जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img