Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

सांप ने डंसा, सांसें उखड़ने तक हर्बल धूप सुंघाते रहे

भोपाल में सांप के डसने के बाद लापरवाही में युवक की जान चली गई। परिजन उसे अस्पताल के बजाय गांव के पास रहने वाले नाग बाबा के पास झाड़फूंक कराने ले गए। बाबा दो घंटे तक झाड़फूंक करता रहा। वह उसे हर्बल धूप सुंघाता रहा। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।यही नहीं, परिजन इतने अंधविश्वास में रहे कि डॉक्टर के मृत घोषित करने के बाद भी उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। वह कहते रहे कि नाग बाबा उसे जीवित कर देंगे, लेकिन पीएम नहीं कराएंगे। पुलिस की समझाइश के बाद परिजन पीएम के लिए माने।गनियारी गांव नारायण सिंह (25) पुत्र गोली सेहरिया खेती-किसानी करता था। मंगलवार शाम 5 बजे उसे खेत में सांप ने डस लिया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय पास ही के गांव में रहने वाले नाग बाबा के पास झाड़-फूंक कराने ले गए। करीब 2 घंटे तक झाड़ फूंक के बाद तबीयत और बिगड़ने लगी। परिजन रात 8 बजे उसे नेशनल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। हालत देखकर डॉक्टर ने उसे हमीदिया रेफर किया। रात 10 बजे हमीदिया अस्पताल डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नारायण सिंह की शादी 2016 में हुई थी। उसका दो साल का बेटा भी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img