Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

कैबिनेट आज:शराब का स्टॉक एक दुकान से दूसरी दुकान में ट्रांसफर हो सकेगा

राज्य सरकार की आबकारी नीति के पैरा 23 में संशोधन किया जा रहा है, जिसके तहत एक शराब की दुकान से दूसरी में शराब का स्टॉक ट्रांसफर किया जा सकेगा। इसमें खास यह रहेगा कि महीने के कोटे के हिसाब से दूसरा स्टॉक नहीं दिया जाएगा। इससे संबंधित प्रस्ताव बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा।इसके अलावा कृषि पंपों को बिजली सप्लाई करने वाले प्रदेश के 8 हजार फीडर सौर ऊर्जा से लिंक किए जाएंगे, ताकि कृषि पंपों के लिए पर्याप्त बिजली मिल सके। केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय की प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान योजना के तीसरे चरण में कृषि फीडर्स को सौर ऊर्जा से जोड़ा जाना प्रस्तावित है। यह प्रस्ताव भी लाया जाएगा। इसके साथ ही कैबिनेट में 827 वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तित किए जाने पर चर्चा होगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img