Wednesday, June 17, 2026
31.7 C
Bhopal

भोपाल में पोस्टमार्टम से रोक रहे पिता को धक्का मारा; बुजुर्ग बोला- टुकड़ों में नहीं चाहिए बेटा

भोपाल के एक निजी अस्पताल में युवक की मौत से दुखी पिता के साथ पुलिस के अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। बुजुर्ग अपने मृत बेटे का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहता था, और इसके लिए पुलिस को रोक रहा था। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने दुखी पिता को समझाने की बजाय, उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें धक्का देकर हटा दिया, साथ ही शव को भी पैर से खींचकर एंबुलेंस से निकाला।

आखिरकार पुलिस ने जबरन शव का पीएम करवाया। इसके बाद नाराज पिता ने शव लेने से ही इनकार कर दिया। कहा कि मेरा बेटा साबूत था, टुकड़ों में शव नहीं चाहिए। इसे आप ही रखिए। इसके बाद पुलिस ने शव को मृतक की मां और अन्य परिजन को सौंपा। पिता ने हॉस्पिटल वालों पर लापरवाही और पुलिस पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया।

पूरा मामला

पिपरिया के रहने वाले सुनील मेहरा (24) और सौरभ मेहरा (22) रविवार को अपनी बुआ के लड़के की बर्थडे पार्टी में पचमढ़ी गए थे। सुनील के जीजा कन्हैया लाल ने बताया कि रात करीब 11 बजे सुनील का फोन आया कि छोटे भाई सौरभ ने ज्यादा शराब पी ली है। इसके बाद सुबह 6 बजे तक दोनों घर नहीं आए, तो उन्होंने सौरभ को फोन किया। सौरभ ने बताया कि बड़ा भाई सुनील रास्ते में जमीन पर पड़ा है। जीजा ने सोचा ज्यादा शराब पीने के कारण दोनों कहीं गिर गए होंगे।

Hot this week

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

Topics

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img