Wednesday, June 17, 2026
31.7 C
Bhopal

मां के ड्यूटी पर जाते ही सौतेला पिता 10 साल की बेटी के पास पहुंचा किया दुष्कर्म

ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक 10 साल की छात्रा के साथ उसके सौतेले पिता ने हैवानियत दिखाई है। रात को मां के ड्यूटी पर जाते ही पिता ने उसके कमरे में पहुंचकर दुष्कर्म किया। मासूम ने विरोध किया तो उसे पीटा। शुक्रवार सुबह मां के हॉस्पिटल से लौटते ही मासूम ने आपबीती सुनाई। घटना सिटी सेंटर में कर्मचारी आवास कॉलोनी की है। बच्ची को लेकर उसकी मां विश्वविद्यालय थाना पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने बिना देर किए मामला दर्ज आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला

विश्वविद्यालय क्षेत्र के कर्मचारी आवास कॉलोनी निवासी दस वर्षीय काजल (बदला हुआ नाम) अपनी मां के साथ रहती है। मासूम पास ही स्कूल में कक्षा 5वीं की छात्रा है। उसकी मां नर्स है और एक शासकीय अस्पताल में पदस्थ है। छात्रा की मां ने पहले पति से अलग होने के बाद कुछ समय पहले ही एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से दूसरी शादी की थी। फाइनेंस कर्मचारी उनके साथ रहता था। गुरुवार रात को छात्रा की मां ड्यूटी पर गई थी और वह घर पर अकेली थी। सौतेला पिता रात को नशे में घर पर आया। देर रात आरोपी ने धमकाकर छात्रा से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय छात्रा ने विरोध भी जताया, लेकिन आरोपी पिता ने उससे मारपीट की। साथ ही धमकाया कि यदि इस बात का जिक्र किसी से किया तो उसकी हत्या कर देगा। घटना का पता सुबह उस समय चला जब छात्रा की मां ड्यूटी से वापस घर आई तो बालिका ने अपने साथ घटी वारदात की शिकायत की। मामले का पता चलते ही पीड़ित छात्रा को उसकी मां लेकर थाने पहुंची और मामले की शिकायत की।

Hot this week

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

Topics

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img