Monday, October 5, 2026
25.5 C
Bhopal

गश्त कर रहे प्रधान आरक्षक को कंटेनर ने मारी टक्कर

ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के लांबाखेड़ा बायपास पर नाइट गश्त कर रहे प्रधान आरक्षक गोविंद पटेल की बाइक को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर चालक उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में प्रधान आरक्षक का बांया पैर बुरी तरह कुचला गया है, जबकि सिर और सीने में गंभीर चोट आई हैं। घायलावस्था में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।

ढाबे के सामने हुआ हादसा

घटना तड़के करीब 3:15 बजे लांबाखेड़ा बायपास स्थित चौरसिया ढाबे के पास हुई। ढाबा संचालक राहुल सूरतिया के मुताबिक, वे अपने दो कर्मचारियों के साथ बाहर खड़े थे। उसी वक्त इंदौर-मुबारकपुर चौराहे की तरफ से तेज रफ्तार कंटेनर आया और थाने की चार्ली पर गश्त कर रहे प्रधान आरक्षक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद बाइक और गोविंद पटेल कंटेनर के अगले पहिए में फंसे रहे और करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद ढाबा कर्मचारी मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक कंटेनर चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था। पास जाकर देखा गया तो पता चला कि घायल पुलिसकर्मी ईटखेड़ी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक गोविंद पटेल हैं।

सिर, सीना और पैर में गहरी चोटें; हालत गंभीर

घायल पटेल को तुरंत नाइट ड्यूटी पर तैनात एसआई नवीन कुमार द्वारा निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनका बांया पैर बुरी तरह से कुचल गया है और सिर, सीने सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

फुटेज खंगाल रही पुलिस, कंटेनर की तलाश जारी

पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि कंटेनर का नंबर और रूट पता लगाया जा सके। आरोपी चालक की तलाश में टीमों को लगाया गया है।

Hot this week

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img