भोपाल: मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित आशिमा मॉल में पार्सल डिलीवरी को लेकर एक डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। तीसरी मंजिल पर पार्सल पहुंचाने से मना करने पर एक महिला और उसके साथियों ने डिलीवरी बॉय को घेरकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है।
मुख्य बिंदु:
- घटनास्थल: आशिमा मॉल, मिसरोद (भॉपल)।
- पीडि़त: 23 वर्षीय रोहित वर्मा (निजी कंपनी का डिलीवरी बॉय)।
- आरोपी: फरहीन खान, अरुण, काजल और सुयश।

क्या है पूरा मामला?
बुधवार शाम रोहित वर्मा आशिमा मॉल में एक पार्सल देने पहुंचा था। पार्सल मॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित ‘आयुर्वेद वैलनेस सेंटर’ चलाने वाली फरहीन खान के नाम पर था।
रोहित का कहना है कि उसने वाहन पर पार्सलों का बैग होने के कारण नीचे आकर पार्सल लेने का अनुरोध किया था। इसी बात से नाराज होकर फरहीन और उसके साथियों ने नीचे आकर रोहित के साथ मारपीट, गाली-गलौज और अभद्रता की।
फरियादी की शिकायत पर मिसरोद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।




