Tuesday, June 30, 2026
32 C
Bhopal

भोपाल रेलवे स्टेशन के पास टिंबर मार्केट में भीषण आग

भोपाल में मेन रेलवे स्टेशन के पास पात्रा पुल से लगे टिंबर मार्केट में रविवार को भीषण आग लग गई है। देखते ही देखते इसने करीब 5 से 6 टालों को अपनी चपेट में ले लिया है। लपटें और धुएं के गुबार उठने से अफरा तफरी मच गई। आग काफी दूर से देखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि आग शाम करीब 7.30 बजे लगी, जिस पर करीब 3 घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने के बाद भारत टॉकीज इलाके की बिजली बंद कर दी गई है।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचीं। दमकल की करीब 20 से 25 गाड़ियां से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, टालों में लकड़ी और फर्नीचर से जुड़ा सामान रखा हुआ था। बड़ी मात्रा में सूखी लकड़ियां होने से आग ज्यादा भड़क गई।

आग पर रेलवे विभाग की भी नजर जहां आग लगी है, वहां पास से रेलवे ट्रैक भी गुजरता है। ऐसे में रेलवे लगातार स्थिति में नजर रखे है। रेलवे के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर नवल अग्रवाल का कहना है कि हम लगातार नजर बनाए हुए हैं। अभी तक किसी भी प्रकार का रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ है। जहां आग लगी है वहां से रेलवे ट्रैक करीब 100 से 150 मीटर दूर है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। हालांकि, इलाके के कुछ लोग आशंका जता रहे हैं कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। आग इतनी भीषण है कि 5 से 6 टाल जलकर पूरी तरह खाक हो चुके हैं। अच्छी बात ये है कि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

कलेक्टर बोले- कोई जनहानि नहीं हुई

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। नगर निगम की दमकलें लगातार प्रयास कर रही हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर हैं। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की वजह भी पता लगा रहे हैं।

आग लगने से करोड़ों का नुकसान

आग के कारण पात्रा पुल की तरफ आने वाली मुख्य सड़क को भारत टॉकीज और बोगदा पुल के पास से बंद कर दिया गया है। आग से करीब डेढ़ से 2 करोड़ रुपए के माल का नुकसान हुआ है। आग से 6 कारखाने और कई मशीनें जल गई हैं।

देखिए आग की 5 तस्वीरें

Hot this week

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...

रिश्वतखोरी पर EOW की बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के दो अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने सोमवार...

Topics

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम की जमानत बरकरार, हाईकोर्ट से मिली राहत

​शिलांग/इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी...

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img