Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही है इस कारण कोर्ट परिसर में दो पक्षों में मारपीट

मंदसौर जिला न्यायालय परिसर में सोमवार शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेवास देवड़ा क्षेत्र की एक विवाहित महिला अपने कथित प्रेमी दीपक (निवासी, रेवास देवड़ा) नाम के व्यक्ति के साथ न्यायालय परिसर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही है और कोर्ट में विवाह से संबंधित दस्तावेजी प्रक्रिया के लिए आई थी।

इसी दौरान महिला के ससुराल पक्ष के लोग भी न्यायालय परिसर पहुंच गए। कुछ देर बाद मायके पक्ष के लोग भी वहां आ गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने आते ही कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान महिला और उसके प्रेमी के साथ भी मारपीट की गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। वायडी नगर पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि यह आपसी विवाद का मामला है और जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली पुलिस के मुताबिक महिला के प्रेमी दीपक पिता राजू जायसवाल और महिला के पति संजय पति मुन्ना लाल के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया गया है, साथ ही इन्हें तहसील में पेश कर एक दिन के लिए जेल भेजा है।

तस्वीरों में देखिए मारपीट की घटना…

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img