Tuesday, September 1, 2026
24.1 C
Bhopal

बर्थडे पर ही युवक ने की खुदकुशी

इंदौर के गणेश नगर इलाके में रहने वाले 22 वर्षीय युवक आशीष बघेल ने अपने जन्मदिन के दिन ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले चार साल से इंदौर में रहकर बीए की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। गुरुवार को उसके जन्मदिन के मौके पर जब दोस्तों ने उसे कॉल किया और उसने रिसीव नहीं किया, तब उन्हें संदेह हुआ। शाम तक कमरे से बाहर न निकलने पर दोस्त उसके रूम पर पहुंचे और दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई।

भंवरकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा तो आशीष फंदे पर लटका मिला। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या के कारणों का जिक्र है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चार साल से इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा था

पुलिस के अनुसार, आशीष बघेल मूलतः धरमपुरी का रहने वाला था और इंदौर में किराए के कमरे में रहता था। वह बीए की पढ़ाई कर रहा था और साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी में जुटा था।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय उसका बुआ का बेटा और एक अन्य दोस्त, जो उसके साथ रहते थे, गांव गए हुए थे। ऐसे में आशीष कमरे में अकेला था।

आशीष के परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहनें और एक छोटा भाई है। पिता किसानी करते हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

Hot this week

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img