Monday, October 5, 2026
30.8 C
Bhopal

भोपाल में स्कूल बस की टक्कर से युवक की मौत

भोपाल के कोलार इलाके में स्थित मदर टेरेसा स्कूल के पास, इसी स्कूल की बस ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के साले और उसकी बेटी को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, नरेश वर्मा पिता गंगाराम (47) निवासी आनंद नगर एक बैरिंग की कंपनी में बतौर सेल्स का काम करता था। मंगलवार को वे लाड़कुई जिला सीहोर स्थित ससुराल गए थे। वहां से लौटते समय मदर टैरेसा स्कूल के पास इनकी बाइक को मदर टैरेसा स्कूल की बस ने टक्कर मार दी।

हादसे के समय उनकी बाइक पर साला हरिओम और साले की बेटी संतोषी भी थीं। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की तड़के सुबह नरेश की मौत हो गई। जबकि घायल पिता-पुत्री का इलाज जारी है।

चार बच्चों के पिता थे नरेश

मृतक की तीन बेटी और एक बेटा है। वे माता-पिता से अलग कंपनी के दिए मकान में रहते थे। परिवार में कमाने वाले इकलौते थे। उनकी पत्नी गृहिणी है। जबकि चारों बच्चे स्कूली छात्र हैं। परिजन का कहना है कि नरेश की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। गुरुवार की दोपहर को पीएम के बाद नरेश की बॉडी परिजन को सौंप दी गई है।

Hot this week

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img