Tuesday, August 11, 2026
24 C
Bhopal

भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार तड़के सुबह उसका शव कमरे से बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दोपहर में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक जुए की लत से परेशान था।

पुलिस के अनुसार मृतक फैजान मंसूरी (22) कल्याण नगर का रहने वाला था। वह प्लास्टर ऑफ पेरिस का काम करता था। बुधवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सो गया था। गुरुवार सुबह करीब 3:30 बजे उसके पिता फारूक की नींद खुली।

पानी पीने उठे तो उन्होंने बेटे के कमरे का दरवाजा खुला देखा। अंदर जाकर पाया कि फैजान का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। उन्होंने शोर मचाकर अन्य परिजनों को बुलाया और शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक फैजान की मौत हो चुकी थी।

पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक के कमरे की तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पिता फारूक ने पुलिस को बताया कि फैजान जुआ खेलने का आदी था और संभवतः जुए में बड़ी रकम हारने के बाद उसने यह कदम उठाया। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img