Tuesday, March 3, 2026
32.9 C
Bhopal

भोपाल में खून से लथ-पथ सड़क पर मिला था युवक

सूखी सेवनिया की बालमपुर घाटी पर बीते शुक्रवार खून से लथ-पथ मिले युवक की इलाज के दौरान बुधवार को हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। घटनास्थल पर उसकी बाइक शाइन खड़ी थी। सिर में गहरी चोट के निशान थे, हालांकि बाइक खास डेमेज नहीं है। इससे यह साफ नहीं हो सका है कि युवक को एक्सीडेंट से चोट आई या किसी अन्य कारण से। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सचिन सिंह (35) पुत्र भगवान सिंह निवासी शाहपुरा परवलिया का रहने वाला था और मिस्त्री का काम करता था। बीते शुक्रवार को मां से पांच सौ रुपए लेने के बाद कंट्रोल से गल्ला लाने का बोलकर निकला था। देर शाम तक नहीं लौटा तब बड़े भाई ने उसके मोबाइल पर कॉल किया। कॉल एम्बुलेंस के एक कर्मचारी ने उठाया। उसने बताया कि भाई को बालमपुर घाट से खून से लथ-पथ हालत में उठाया है। उसके सिर में गंभीर चोट है और इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं।

फूफा बोले घायल कैसे हुआ पता नहीं लगा

मृतक के फूफा नारायण सिंह ने बताया कि सचिन घायल कैसे हुआ, इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिली है। मौके पर उसकी बाइक मिली, जिस पर किसी तरह का डेमेज दिखाई नहीं दे रहा है। अगर एक्सीडेंट में घायल होता तो बाइक पर भी निशान होना थे, लेकिन ऐसा नहीं हैं। मामले की बारीकी से जांच होना चाहिए।

मायके में रहती है पत्नी

सचिन की चार साल पहले लव मैरिज हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पत्नी मायके में रहने लगी थी। कई बार मनाने पर भी वह लौटने को तैयार नहीं थी। पुलिस का अनुमान है कि पत्नी से मिलने के लिए सचिन बाइक से जा रहा था। इसी बीच सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हालांकि मामले की सभी एंगल पर जांच की जा रही है।

Hot this week

कैमरा रेंट पर लेकर युवक लापता, पुलिस ने कहा- कैमरा ढूंढना हमारा काम नहीं

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में अमानत...

युवती ने SI की रिवॉल्वर के साथ पोस्ट की फोटो, विभाग में मचा हड़कंप

​इंदौर। सोशल मीडिया पर रील और फोटो का चस्का...

Topics

कैमरा रेंट पर लेकर युवक लापता, पुलिस ने कहा- कैमरा ढूंढना हमारा काम नहीं

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में अमानत...

भोपाल में मोबाइल विवाद के बाद पत्नी ने छत से कूदकर दी जान

भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित देव ग्रीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img