Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

मुख्यमंत्री मोहन यादव महिला पॉलिटेक्निक पहुंचे

बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, भोपाल पहुंचे। यहां महिला विकास और सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इस दौरान छात्राओं ने जो चित्रकारी, ट्राइबल आर्ट और विज्ञान से जुड़े मॉडल्स बनाए थे, उनकी प्रदर्शनी लगाई गई थी। मुख्यमंत्री ने यह सभी प्रोजेक्ट देखे और छात्राओं से बात भी की। कार्यक्रम में विधायक भगवानदास सबनानी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने गोंड आर्ट और मांडना जैसी पारंपरिक कलाओं की तारीफ की। एक छात्रा ने बताया कि उसने इन कलाओं से सजा हुआ लैंप तैयार किया है, जो पुराने सामान से बनाया गया है। जब मुख्यमंत्री ने लैंप जलाने को कहा तो उस पर बनी आर्ट चमकने लगी, जिसे देखकर मुख्यमंत्री काफी प्रभावित हुए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 50 से ज्यादा छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने उनकी पढ़ाई, रूचियों और बनाए गए प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी ली। कई छात्राओं ने बताया कि वे पहली बार किसी ऐसे कार्यक्रम में शामिल हुई हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कराते हुए कहा, “लगता है सबको पकड़-पकड़ कर लाया गया है।”

मुख्यमंत्री ने छात्राओं की मेहनत की तारीफ की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img