Wednesday, September 2, 2026
24.1 C
Bhopal

युवक के शरीर में कम्प्रेशर से हवा भरी, मौत

इंदौर में युवक के 5 दोस्तों ने उसके शरीर में कम्प्रेशर से हवा भर दी, जिससे नसें फटने से उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह ई-रिक्शा से एक व्यक्ति युवक को गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल छोड़कर फरार हो गया था।

घटना आजाद नगर इलाके में आज सुबह की है। युवक की पहचान तीन ईमली पालदा में रहने वाले मोतीराम (30) के रूप में हुई है। मोतीराम मजदूरी करता था। सुबह जब उसे एमवाय अस्पताल लाया गया तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। डॉक्टरों के पूछने पर साथ आया व्यक्ति फोन पर बात करते हुए अस्पताल से बाहर चला गया। फिर लौटकर नहीं आया।

कुछ देर बाद डॉक्टरों ने मोतीराम को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद संयोगितागंज पुलिस को सूचना दी गई।

हत्या मानकर चल रही थी पुलिस

पुलिस ने आसपास के थानों में जानकारी साझा की और मृतक के परिवार से संपर्क कर शिनाख्त कराई। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या जैसा लग रहा था, लेकिन पुलिस को बाद में पता चला कि मोतीराम के दो साथी मजदूरों ने मजाक में उसके शरीर में कम्प्रेशर से हवा भर दी थी।

टीआई विजय सिसोदिया के मुताबिक आरोपियों की पहचान जुटाकर तलाश की जा रही है। फिलहाल मैनेजर धीरज लोवंशी से पूछताछ चल रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

भाई को कॉल आया कि एक्सीडेंट हो गया

मृतक के भाई शेरू ने बताया कि सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर उसकी मोतीराम से बात हुई थी। भाई ने कहा था कि वह थोड़ी देर में आ रहा है। इसके बाद 7 बजकर 45 मिनट पर उसे कॉल आया कि भाई का एक्सीडेंट हो गया है। वह एमवाय अस्पताल में है। जब यहां पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। मोतीराम जमरे काफी समय से यहां काम कर रहा था। उसका परिवार खरगोन में रहता है।

Hot this week

अशोका गार्डन: सेमरा में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव

भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के सेमरा इलाके...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...

Topics

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img