Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार तीन को टक्कर मारी

भोपाल के कोलार स्थित अमरनाथ पुलिया के पास फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार एक ही परिवार के तीन युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बेटे की इलाज के दौरान देर रात हमीदिया हॉस्पिटल में मौत हो गई। घटना गुरुवार रात साढ़े आठ बजे की है।

बाइक सवार तीसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे में घायल युवक विक्की सरदार की पुरानी तस्वीर।

हादसे में घायल युवक विक्की सरदार की पुरानी तस्वीर।

काम से लौट रहे थे घर

जानकारी के मुताबिक राजू सरदार (50), अमरदीप सरदार (28) और विक्की सरदार (25) तीनों 610 क्वार्टर कोलार के रहने वाले हैं। राजू पेंटिंग ठेकेदारी का काम करता है। उनका बेटा अमरदीप और भतीजी विक्की दोनों उनके साथ ही काम करते थे। इन दिनों नीलबढ़ में उनकी साइट चल रही थी। पुताई का काम करने के बाद गुरुवार की रात एक बाइक पर सवार होकर तीनों घर लौट रहे थे। कलियासोत से कोलार की ओर जाते समय अमरनाथ पुलिया के पास उनकी बाइक को फॉर्च्यूनर कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी।

राजू सरदार जिसकी हादसे में मौत हो गई।

राजू सरदार जिसकी हादसे में मौत हो गई।

पिता की मौके पर ही हुई मौत

मृतक के दूसरे भतीजे राहुल सरदार ने बताया कि हादसे के समय चाचा राजू बाइक पर सबसे पीछे बैठे थे। टक्कर लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उनके बेटे अमरदीप को राहगीरों ने बंसल अस्पताल पहुंचा दिया था। वहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। विक्की को हमीदिया हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है और हालत नाजुक बनी हुई है।

चार साल पहले की थी लव मैरिज

अमरदीप ने चार साल पहले लव मैरिज की थी। 14 अप्रैल को उसका जन्मदिन था। उसका एक बच्चा भी है। परिजनों का कहना है कि परिवार में कमाने वाले दोनों सदस्यों की मौत के बाद घर में आर्थिंक संकट भी गहराएगा। पहले ही परिवार की आर्थिक हालत बहुत मजबूत नहीं थी।

Hot this week

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img