Sunday, June 21, 2026
35.1 C
Bhopal

PM मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर को फिर राज्य का दर्जा मिलेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में रैली की। उन्होंने कहा कि वह समय दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होंगे। इसे वापस राज्य का दर्जा मिलेगा। आप अपने विधायक-मंत्रियों से अपने सपने साझा कर सकेंगे।

PM मोदी ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में दशकों बाद यह पहला चुनाव है, जब आतंकवाद, अलगाववाद, पत्थरबाजी, सीमा पार से गोलीबारी जैसे मुद्दे नहीं हैं।

PM ने कहा कि तब माता वैष्णो देवी यात्रा हो या अमरनाथ यात्रा, ये सुरक्षित तरीके से कैसे हों इसको लेकर चिंता होती थी। आज स्थिति बदल गई है। आज यहां विकास भी हो रहा है और विश्वास भी बढ़ रहा है। यहां चप्पे-चप्पे पर एक ही गूंज सुनाई दे रही है- फिर एक बार मोदी सरकार।

PM ने आगे कहा कि कांग्रेस कहती है कि राम मंदिर BJP के लिए चुनावी मुद्दा है। राम मंदिर न चुनाव का मुद्दा था, न है और न होगा। राम मंदिर का संघर्ष तो तब से हो रहा था, जब भाजपा का जन्म भी नहीं हुआ था। राम मंदिर का संघर्ष तो 500 साल पुराना है, जब चुनाव का कोई नामोनिशान नहीं था।

1. PDP-कांग्रेस जम्मू-कश्मीर को पुराने दिनों की तरफ ले जाना चाहती हैं
PM ने आगे कहा कि मोदी विकसित भारत के लिए विकसित जम्मू-कश्मीर के निर्माण की गारंटी दे रहा है, लेकिन कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP इसे फिर उन पुराने दिनों की तरफ ले जाना चाहती हैं। इन पार्टियों ने जम्मू-कश्मीर का जितना नुकसान किया, उतना नुकसान किसी ने नहीं किया है।

2. जम्मू-कश्मीर 10 साल के अंदर पूरी तरह से बदला
10 साल के अंदर-अंदर जम्मू कश्मीर पूरी तरह बदल चुका है। सड़क, बिजली, पानी, यात्रा, प्रवास ये सब तो है ही, लेकिन सबसे बड़ी बात है, जम्मू कश्मीर का मन बदला है। निराशा से आशा की ओर बढ़े हैं, जीवन पूरी तरह विश्वास से भरा हुआ है। 10 साल में हमने आतंकवादियों और भ्रष्टाचारियों पर घेरा बहुत कसा है। अब आने 5 सालों में इस क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाना है।

Hot this week

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

भोपाल: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी, कमरे में मिला शव

​भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र के रोहित नगर फेस-2 में...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...

साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर व्यापारी को लगाया 5.50 लाख का चूना

​इंदौर। शहर के एक बैग व्यापारी के साथ साइबर...

भोपाल: परिचित ने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img